Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » योग की पाठशाला, जिले के स्कूलों में हर महीने लगेगी

योग की पाठशाला, जिले के स्कूलों में हर महीने लगेगी

faridabadnews24By faridabadnews24March 10, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : जिले के राजकीय स्कूलों में हर महीने सामूहिक तौर पर योग की पाठशाला लगेगी। शिक्षकों और छात्रों को योग के गुर सिखाने के लिए ये फैसला लिया गया है। आदेशानुसार स्कूलों में हर महीने के पहले शनिवार को सामूहिक योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की योजना के तहत सभी को योग का प्रशिक्षण मिल सके यही मकसद है। इस बारे में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् की ओर से सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश मिल चुके हैं।

गौरतलब है कि कोविड काल के बाद स्कूलों में योग कक्षाएं लगाने का फैसला हुआ था, जिससे कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो सके। कोविड के दौरान डॉक्टर भी मरीजों को प्राणायाम और योग करने की सलाह देते हैं। ताकि कोरोना संक्रमण श्वसन तंत्र को प्रभावित न कर सके। यही वजह है कि शिक्षा निदेशालय ने राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को कोरोना से बचाने के लिए योग कराने का फैसला लिया था। इसी योजना को आगे बढ़ाते हुए हर महीने योगाभ्यास कराने का फैसला हुआ है। योग प्रशिक्षण ले चुके शिक्षक कराएंगे योग कोविड के बाद स्कूल खुलने पर छात्रों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से स्कूलों में योग कराया जाना है। इसके लिए पूरी तरह स्कूल खुलने पर बकायदा जीरो पीरियड लगाने की भी योजना है। इसके तहत सभी जिलों में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा चुके हैं। जिला स्तर पर लगाए गए साप्ताहिक योग शिविरों में जिन शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है, स्कूलों में हर महीने योग सिखाने की जिम्मेदारी उन्हीं शिक्षकों की होगी। आदेशों के मुताबिक, योग प्रशिक्षक स्कूल स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास कराएंगे। इस दौरान स्कूल के सभी छात्र और शिक्षक उपस्थित रहेंगे। इसकी रिपोर्ट हर महीने उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

140 शिक्षकों को बतौर मास्टर ट्रेनर किया गया है तैयार योजना के मुताबिक छात्रों को शारीरिक रूप से एक्टिव बनाने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने योजना बनाई है कि स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को रोजाना कक्षा शुरू होने से पहले कुछ मिनट योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी राजकीय स्कूलों के डीपीई व पीटीआई शिक्षकों को बतौर मास्टर ट्रेनर योग का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। नवंबर और फरवरी में लगाए गए एक सप्ताह के शिविर में जिले में कुल 140 डीपीई व पीटीआई शिक्षकों को 70-70 शिक्षकों के समूहों में प्रशिक्षण दिया गया था। कोट पहले हर महीने के पहले रविवार को सामूहिक योगाभ्यास कराने का फैसला हुआ था, लेकिन इसे बदलते हुए शनिवार का दिन तय हो चुका है। आदेशानुसार छह मार्च को पहले योग शिविर का आयोजन किया जा चुका है। स्कूली छात्रों को योग सिखाने की योजना बेहतरीन है। इससे छात्रों को नियमित रूप से योग करने की आदत विकसित हो सकेगी 

इंद्रा सक्सेना, योगा ट्रेनर व डीपीई, राजकीय उच्च विद्यालय वजीरपुर

योजना एक नजर में

140 शिक्षकों को बतौर मास्टर ट्रेनर किया है तैयार

70-70 के ग्रुपों में दिया गया था प्रशिक्षण

02 बार लगा था जिला स्तरीय योग शिविर

faridabadnews faridabadnews24 Yoga school will be held every month in the schools of the district
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.