Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बकाया चुकता न करने पर 152 इकाईयां सील

बकाया चुकता न करने पर 152 इकाईयां सील

faridabadnews24By faridabadnews24March 10, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : नगर निगम अपनी आर्थिक स्थिति सुधार के लिए बकायेदारों पर शिकंजा कस रहा है। निगम आयुक्त यशपाल यादव के आदेश पर कुल 200 इकाइयां ऐसी चिन्हित की गई हैं, जिन पर 50 या 50 हजार से अधिक की राशि बकाया थी। यह राशि 13.58 करोड़ रुपये बनती है। मंगलवार से इन पर कार्रवाई भी शुरू हो गई। दिनभर में नगर निगम के तीन जोन में 152 इकाईयों को सील कर दिया गया, इधर निगम की कार्रवाई शुरू होने पर अन्य बकायादारों में हलचल मच गई। ऐसी 25 इकाईयों के संचालकों ने अपना बकाया कार्रवाई करने पहुंची निगम टीम को मौके पर ही जमा कर दिया। इस तरह पहले दिन निगम टीम को बकाया 41.25 लाख रुपये के राजस्व मिला।

किस जोन में कितनी सीलिग की कार्रवाई में एनआइटी जोन प्रथम की 14 यूनिट, द्वितीय जोन की 41, तृतीय जोन की 9, ओल्ड प्रथम जोन की 36, ओल्ड जोन द्वितीय की 16, बल्लभगढ़ जोन प्रथम की 28 तथा बल्लभगढ़ जोन द्वितीय की 8 यूनिटों को को सील किया गया। 9300 हैं बकायेदार निगम रिकार्ड के अनुसार लगभग 9300 ऐसे बकायेदार हैं जिन पर संपत्ति कर का 50-50 हजार रुपये या इससे अधिक की राशि बकाया है। इसकी वसूली के लिए निगम द्वारा प्रथम कार्रवाई में 200 डिफाल्टर्स को नोटिस भेजकर आगाह किया गया था कि वे अपना बकाया संपत्ति कर शीघ्र जमा कर दें, अन्यथा हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 के प्रावधानों के तहत उनकी संपत्ति को सील करने के साथ-साथ अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बकायेदारों ने इन नोटिस की परवाह नहीं की। इसलिए अब सीलिग की कार्रवाई शुरू की गई है। अब सात जोन में यह कार्रवाई शुरू हो गई है और लगातार जारी रहेगी। सरकार के निर्देश पर वर्ष 2010-11 से 2018-19 तक की संपत्ति कर की राशि 31 मार्च 2021 तक एक मुश्त जमा करने वाले करदाताओं का संपूर्ण ब्याज माफ किया जा रहा है। इसके अलावा वर्ष 2019-20 के संपत्ति कर की राशि जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। करदाताओं से अपील की है कि वे सरकार की इस योजना का भरपूर लाभ उठाएं जिससे कि उन्हें नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

152 units sealed for non-payment of dues corporation's strictness faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.