फरीदाबाद : डबुआ सब्जी मंडी में फड़ (ठीहा) आवंटन घोटाले की जांच होगी। विधानसभा में एनआईटी विधायक नीरज शर्मा के सवाल पर कृषिमंत्री जेपी दलाल ने बताया कि 25 सितंबर 2018 में नीति विरुद्ध फड़ वितरण नहीं करने के कारण मार्केट कमेटी के सचिव को 8 नवंबर 2019 को निलंबित कर दिया गया था। बाद में सचिव को सात अक्टूबर 2020 को बहाल कर दिया गया। फिलहाल फड़ वितरण को निरस्त नहीं किया गया क्योंकि कुछ आवंटियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी थी।
अभी भी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। विधायक ने सदन में बताया कि मौके पर 539 फड़ हैं और 704 आवंटित कर दिए गए। जिन्हें फड़ आवंटित हुए उनमें कुछ तो समाज के प्रख्यात व्यक्ति भी शामिल हैं। शर्मा का कहना है कि डबुआ सब्जी मंडी में फड़ वितरण घोटाला सामने आने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
