फरीदाबाद : मंगलवार रात आंधी और तूफान के साथ पड़े ओलों से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। ज्यादातर इलाकों के फॉल्ट के कारण कई घंटे बिजली गुल रही। कृष्णा काॅलोनी, राजीव काॅलोनी, सेक्टर 23, 55, 28, 29 सहित कई ग्रामीण इलाकों में फाॅल्ट की सूचना मिली। ऐसे में बारिश रुकने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकती है। बारिश के कारण ग्रमीणों की सफल खराब हुई है। इसके लिए किसानों से सरकार से गिरदावरी की मांग की है।

मंलगवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में बादल छा गए। रात करीब नौ करीब आंधी के साथ तेजत बारिश शुरू हो गई। करीब एक से डेढ़ घंटे हुई बारिश की वजह से एनआईटी एक, दो, तीन, राजीव काॅलोनी, कृष्णा कॉलोनी, संजय काॅलोनी व सेक्टर 22, 23, मेवला महाराजपुर, जवाहर कॉलोनी, एसजीएम नगर, गांव खेड़ी तिलपत, जनता कॉलोनी, जीवन नगर, इंद्रा कॉलोनी, बसेलवा कॉलोनी, तिगांव समेत अन्य कई इलाकों में फॉल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति ठप रही।
लोगाें ने बताया कि बारिश शुरू होने के बाद बिजली चली गई। इससे दौरान लोगों काे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि बिजली जाने पर शिकायत केंद्रों पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है। बिजली विभाग अधिकारियों ने बताया कि गांव खेड़ी, राजीव काॅलोनी, कृष्णा काॅलोनी और ग्रेटर फरीदाबाद में फाॅल्ट की वजह से सप्लाई बाधित हुई थी। कई इलाकों में सप्लाई रात में बहार कर दी गई थी कुछ इलाकों में पेड़ और खंभे गिरने से लाइनों को नए सिरे से खींचा जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में दिक्कत ज्यादा है। यहां 10 मिनट के लिए बिजली आती है और चली जाती है। बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि बुधावार शाम तक सभी इलाकों में सप्लाई पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी। बारिश से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। राष्ट्रीय राजमार्ग, बाटा हार्डवेयर मार्ग, एयर फोर्स और प्याली चौक पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। वाहन रेंग-रेंग कर चले। एनआईटी जवाहर कॉलोनी में बारिश के कारण नालियों का पानी सड़कों पर बहता नजर आया। ऐसे ही डबुआ कालोनी में भी बारिश के कारण स्थिति खराब रही। कहां हुई कितनी बारिश
अभी मौसम खराब रहेगा
इस बार दयालपुर व तिगांव में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। किसानों का नुकसान भी हुआ है जिसके लिए विभाग किसानों से संपर्क बनाएं हुए है। मौसम अभी दो से तीन दिन खराब रहेगा।
