Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रखी सीक्रेट वोटिंग की मांग, पढ़िए क्या-क्या कहा, भूपेंद्र हुड्डा ने पढ़ा अविश्वास प्रस्ताव

रखी सीक्रेट वोटिंग की मांग, पढ़िए क्या-क्या कहा, भूपेंद्र हुड्डा ने पढ़ा अविश्वास प्रस्ताव

faridabadnews24By faridabadnews24March 11, 2021No Comments3 Mins Read

हरियाणा विधानसभा में बजट-सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में विधानसभा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के मुद्दे पर भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखा । उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पढ़ा और सीक्रेट वोटिंग करवाने की मांग की। उन्होंने कहा हम मनोहर लाल के नेतृत्व वाले हरियाणा मंत्रिमंडल में अविश्वास व्यक्त करते हैं। ये सरकार बहुमत की सरकार नहीं है। हुड्डा ने कहा 2019 में बीजेपी को बहुमत नहीं मिला था। एक दूसरी पार्टी की बैसाखियों पर ये सरकार बनी है जो यमुना पार पहुंचाने की बात कहने वाली पार्टी आज इनकी सहयोगी है। दुष्यंत चौटाला बताएं कि वे जनता और किसानों को बहकाने काम कर रहे हैं क्या…? इस दौरान उन्होंने ने कहा ये सरकार लोगों का पूर्ण रूप से विश्वास खो चुकी है । सरकार के प्रतिनिधि गांवों और अपने हलके में भी नहीं जा सकते है इस सरकार की तुलना मुगल के आखिरी शासक शाह आलम से की जा रही है । मनोहर सरकार का सिलसिला आज चंडीगढ़ से पंचकूला तक सीमित है।

मुख्यमंत्री पानीपत में 26 जनवरी को झंडा फहराने भी नहीं जा सके थे। प्रजातंत्र में वाद-विवाद, संवाद और समाधान के तरीके होते है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि एमएसपी की गारंटी का प्राइवेट बिल अस्वीकार कर दिया गया। हुड्डा ने कहा हमने मंडी एक्ट में संशोधन कर एमएसपी से कम की खरीद पर सजा के प्रावधान की मांग की थी। हरियाणा को छोड़कर किसी भी राज्य की सरकार ने किसानों को दिल्ली जाने से नहीं रोका है। हरियाणा सरकार ने सर्दी में उन पर पानी की बौछार, लाठीचार्ज, आंसू गैस और सड़क तक खुदवाई। हरियाणा सरकार ने पुलिस को बांस की लाठियों की जगह लोहे की लाठियां दी।

उन्होंने कहा जेजेपी के घोषणा पत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीदने का कानून बनाने और फसल की खरीद पर 10 प्रतिशत और 100 रुपये बोनस देने का कानून बनाने का वादा किया गया था। बीजेपी ने 2014 में किसानों की फसल के दाम 50 प्रतिशत मुनाफे के साथ और 2019 में हर फसल की खरीद न्यूनतम समर्थऩ मूल्य पर सुनिश्च करने और दोगुना आदमनी करने की बात कही थी। कहां गया न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद का वायदा? हुड्डा ने कहा घोटालों की भी लाइन लगी हुई है। गिरदावरी घोटाला, मुआवजा घोटाला, रैक्सीस दवा खरीद घोटाला, बावल भूमि अवार्ड घोटाला, सस्वती कुंज घोटाला, फसल बीमा घोटाला, भूमि अधिग्रहण घोटाला, मीटर खरीद घोटाला, अवैध माइनिंग घोटाला, गुरुग्राम मेट्रो रूट बदलाव घोटाला, रोडवेज घोटाला, आटा घोटाला, शराब घोटाला, धान घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला।

Bhupendra Hooda read no-confidence motion Demand for secret voting faridabadnews faridabadnews24 read what said
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.