लखनऊ ; वृद्धाश्रम सरोजिनी नगर लखनऊ मे सशक्त फाउंडेशन द्वारा महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया गया, आश्रम मे भगवान भोले नाथ के भजन कार्यक्रम के पश्चात सभी बुजुर्ग दादा दादी जी को प्रसाद वितरित किया गया । कार्यक्रम का संचालन सशक्त फाउंडेशन के संस्थापक शुभम द्विवेदी द्वारा किया गया । इस शुभ अवसर पर एफीफैनी लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड एवं तारक दुवा फाउंडेशन का शुभारंभ हुआ । मुख्य अतिथि के रूप मे डाo मनोज कुमार सिंह, कमल कुमार व एडवोकेट राजेन्द्र यादव उपस्थित रहे । सहयोगी संस्था के रूप मे सेवा संकल्प फाउंडेशन ट्रस्ट, माधव जन कल्याण, आर. ए. यूनिवर्सल सोसाइटी , कर्मा लीगल एडवाइजर एंड कंसल्टेंसी,आर्या इंटर प्राइज़ेज राष्ट्रीय एन. जी. ओ. महासंघ का सहयोग तथा वृद्धाश्रम के प्रबंधक कुलदीप त्रिवेदी का सानिध्य प्राप्त हुआ । कार्यक्रम मे सौरभ कुमार मिश्रा, निखिल अवस्थी, एडवोकेट महेन्द्र सिंह कन्वाल, सचिन मिश्रा, रितेश सिंह चौहान, विनायक दीक्षित, अवनीश यादव, हरिकेश यादव, सूर्या अवस्थी, शौर्य, देवेन्द्र प्रताप सिंह ,नीरज कुमार, वंशिका, वर्तिका, अनुप्रिया, महेन्द्र, संदीप एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे ।

