फरीदाबाद : प्याली-हार्डवेयर सड़क निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने सारन चौक से प्याली चौक तक पदयात्रा निकाली। प्याली चौक पर इस सड़क के निर्माण नहीं होने के विरोध में बीते सात दिन से अनशनकारी बाबा रामकेवल धरने पर बैठे हैं।
धरने में क्रमिक अनशन के क्रम में गुरुवार को प्रदीप कुमार ने अनशन किया। इस धरने और अनशन समर्थन में गुरुवार को समाजसेवी हरजिंदर सिंह मेहंदीरत्ता के साथ लोगों ने हाथ में जागो प्रशासन जागो की तख्तियां लेकर पदयात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर राजकुमार खरवार, सुनील यादव, संतोष यादव, रमेश जोशी, सचिन तंवर, राकेश, दीपक त्रिपाठी, परमिता चौधरी, मंजू आहूजा, अमरजीत रंधावा, पंकज शर्मा, गुलशन, विवेक भट्ट, अमर कोशिक, कृष्ण, आस मोहम्मद, पीपी सिंह, सुभाष चंद, राजू बैंसला, कमाल खान, इस्लामुद्दीन, भगवान दास, मुकेश बक्शी, प्रमोद भड़ाना, जसविंदर, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
