फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच छत्तीसगढ़ द्वारा महाशिवरात्री का का पर्व मनाया गया। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की टीम ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। उसके बाद मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं में खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रुना शर्मा जी द्वारा खिचडी का आयोजन किया गया जिसमे बहन रुपा दलाई, निर्मला गुप्ता, हेमा साहू जी उपस्थित रहे।

