आप भी अक्सर ऑनलाइन कंपनियों से खाना ऑर्डर करते हैं तो यह खबर आपकों झटका दे सकती हैं। जी हां, दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महिला की नाक पर चोट लगी हुई है और वो ऑनलाइन फुड डिलिवरी जोमेटो बॉय की शिकायत कर रही है। दरअसल, ये पूरा मामला बेंगलुरु का है जहां एक महिला द्वारा एक वीडियो बनाकर इस पूरे मामले के बारे में जानकारी दी गई है जिसके बाद से वीडियो वायरल हो गया है। घायल महिला ने वीडियो में बताया है कि उन्होंने जोमैटो से खाना आर्डर किया था। ऑर्डर में देरी होने के कारण महिला ने कंपनी के कस्टमर केयर को फोन कर ऑर्डर कैंसिल कर दिया। जिस समय वह कस्टमर केयर से बात कर रही थी उसी वक्त डिलिवरी बॉय उसके घर खाना लेकर पहुंच गया।

महिला ने आगे बताया है कि उसने आधा दरवाजा खोलकर जैसे ही खाना लेने से मना किया तब तक गुस्से से तमतमाते हुए डिलिवरी बॉय अंदर आ गया। वह महिला से बहस करने लगा और फिर घर के अंदर घुस कर खाना रख, महिला की नाक पर घूंसा जड़ दिया। इसके बाद डिलिवरी बॉय वहां से भाग गया और किसी ने भी महिला की मदद नहीं की। महिला वीडियो में बता रही है कि इस घटना ने उन्हें काफी डरा दिया है। इसके बाद वह अस्पताल गई और अपना इलाज कराया। वीडियो में महिला ने बताया कि बेंगलुरु पुलिस ने उनकी मदद की और उन्हें आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन भी दिया है। महिला के मुताबिक वो एक सोशल मीडिया पर ब्लॉग बनाती हैं।
महिला के आरोपो पर जोमैटो ने भी जवाब दिया है। कंपनी का कहना है कि इस घटना के लिए वह जिम्मेदार है और वह मांफी भी मांगते हैं।
