Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकार सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर विकास की दिशा में लगातार कदम आगे बढ़ा रही है : रीतिक वधवा

सरकार सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर विकास की दिशा में लगातार कदम आगे बढ़ा रही है : रीतिक वधवा

faridabadnews24By faridabadnews24March 13, 2021No Comments3 Mins Read

भिवानी : भाजपा नेता एवं इंडिया स्पोर्टस संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रीतिक वधवा ने  बजट को सभी वर्गों का ध्यान रखने वाला बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बजट में सरकार ने किसानों से लेकर पुलिसकर्मियों तक के लिए विशेष जोर दिया गया है। रीतिक वधवा ने कहा कि प्रदेश के बुजुर्गों की सम्मान पेंशन बढ़ाकर 25 सौ रुपए मासिक कर दी गई है। सरकार ने किसानों के उत्थान के लिए बजट में करीब 30 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, जबकि किसानों की सिंचाई के लिए अलग से 5081 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना है। उन्होंने कहा प्रदेश मे भाजपा के नेतृत्व वाली  सरकार बनने के बाद से ही पूरे प्रदेश में समान रूप से विकासकार्य कराए जा रहे हैं। पूर्व की सरकारों की तरह किसी तरह का क्षेत्रीय भेदभाव इस सरकार में नहीं हो रहा है।

 उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने 5779 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। इससे पुलिसतंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के कल्याण की योजनाएं भी सिरे चढ़ाई जा सकेंगी। रीतिक वधवा  ने कहा कि सरकार ने कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए 868 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, जबकि रोजगार और श्रम को बढ़ावा देने के लिए 9 सौ करोड़ रुपए से अधिक की राशि का प्रावधान किया है। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार ने बजट में पूरी व्यवस्था करने का काम किया है। चालू वित्त वर्ष के लिए खेलों पर 7731 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान किया है।शिक्षा के लिए 18410 करोड़ का प्रावधान किया गया है।दक्षिणी हरियाणा में मिल्क प्लांट खोलने से इस क्षेत्र में श्वेत क्रांति को बढ़ावा मिलेगा। नए मिल्क प्लांट से पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पशुपालकों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के लिए 1,302 और आबकारी कराधान विभाग के लिए 285 करोड़ देने का प्रस्ताव पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत 21,962 आंगनबाड़ी में सरकार स्कूल से पूर्व शिक्षा देगी, 1135 प्ले स्कूल मार्च 2021 से शुरू होंगे, दूसरे चरण में 2865 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा।350 चिकित्सा अधिकारियों और 60 दंत चिकित्सकों के पद सृजित किए जाएंगे। हर सिविल अस्पताल में 200 बेड उपलब्ध कराए जाएंगे। रीतिक वधवा  ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन होकर सरकार पर अनर्गल आरोप लगाता रहता है, लेकिन यह सरकार सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर विकास की दिशा में लगातार कदम आगे बढ़ा रही है। सुनील चौहान ,  इमरान बापोड़ा , तेजसिंह ,रमेश चौधरी ,  पंकज शर्मा , डॉ योगेश , संदीप कुमार, विनोद कुमार,  अमित कुमार, अनिल कुमार, नवीन शर्मा, गुलशन, जोगेन्द्र, ने भी बजट को सभी वर्गों का ध्यान रखने वाला बजट करार दिया। 

faridabadnews faridabadnews24 Government is constantly taking steps forward towards development by taking people of all classes together: Ritik Wadhwa
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.