फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी फरीदाबाद जिला अध्यक्ष तेजपाल डागर (ग्रामीण)अरविंद भारद्वाज (शहरी) के नेतृत्व में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला जी का 60वां जन्म दिवस शहर में मनाया गया। जननायक जनता पार्टी के सुप्रीमो डॉक्टर अजय सिंह चौटाला जी का जन्मदिवस हर वर्ष की भांति इस बार भी प्रदेश के हर जिले में मनाया गया कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इस बार बड़ी सादगी से शहर में मनाया गया सब प्रथम ताऊ देवीलाल वृद्धाश्रम में जाकर वहां रह रहे बुजुर्गों को फल वितरित किए इसके अलावा नगर निगम में मौजूद सफाई कर्मचारीयों को शाल उड़ा कर सम्मानित किया गया।
श्री तेजपाल डागर जी ने बताया कि हर वर्ष माननीय डॉक्टर अजय सिंह चौटाला जी का जन्मदिवस शहर में पदाधिकारी द्वारा अनेक प्रकार से मनाया जाता था। लेकिन इस बार कोरोनावायरस के चलते प्रदेश भर में वृद्धाश्रम अनाथ आश्रम में फल वितरित करके और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करके मनाया जा रहा है। अरविंद भारद्वाज ने बताया कि डॉक्टर अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन युवा प्रेरणा दिवस के रूप में प्रदेश भर में मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर राजाराम , पार्षद दीपक चौधरी, पूर्व पार्षद कुलदीप तेवतिया, अरविंद सरदाना,युवा जिला अध्यक्ष संदीप कपासिया , नालिन हुड्डा, जिला प्रवक्ता अनिल खुटैला, श्रीपाल तेवतिया, अमर नरवत, प्रदीप चौधरी ,मानिक मोहन शर्मा, सुनील शास्त्री, अमर सिंह दलाल,गौरव शर्मा, चरण डागर ,प्रिंस हुड्डा ,रविंद्र पाराशर, प्रेम धनखड़ , विकास महलबार, गजेंद्र भडाना, रोबिन नर्वत ,प्रवीण त्यागी ,पवन जाखड़ , उमेश भाटी ,भारत यादव ,गिरिराज सिंह रावत, विशन कटारिया, सतवीर नंबरदार,जीत चौधरी, देवेंद्र तोगढ़ ,राजकुमार चौहान, किशन जोहरी ,तनु शर्मा ,अनूप कपासिया, अजीत कपासिया ,अरुण कपासिया ,रिंकू पहलवान ,सरवन करहाना, विशाल व तरुण मुख्य रूप से मौजूद थे
