एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 9 महीने पूरे होने वाले हैं। अभी भी उनका परिवार और फैंस उन्हें भूल नही पाए हैं और आज भी उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। हाल ही में सुशांत फैंस ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड शुरू किया है। जिसे सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने भी जॉइन किया और भाई की वापिसी की मांग की है।सुशांत की अचानक मौत के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिजम की बहस छिड़ गई थी। जिसके बाद से सुशांत फैंस बॉलीवुड बहिष्कार की मांग करने लगे। वहीं अब फैंस ने ट्रेंड शुरू किया है जिसे एक्टर की बहन प्रियंका सिंह ने भी जॉइन किया है और ट्वीट कर कहा- ‘बॉलीवुड को ना कहें… मैं अपना भाई वापस चाहती हूं।’ फैंस इस ट्वीट को खूब लाइक कर रहे हैंबता दें बीते दिनों प्रियंका ने फिल्म ‘सोनचिड़िया’ के सेट से सुशांत और उनके को-स्टार्स की एक तस्वीर शेयर किया थी। इसके साथ उन्होंने पुरानी यादों को फैंस के साथ शेयर किया था

