एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पापा को खोया है। इसी बीच गौहर ने अपनी शादी की मूवी का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है और अपने पिता को याद किया है।vबता दें गौहर और जैद एक ग्रॉसरी स्टोर में मिले थे और वहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। गौहर मास्क लगाकर ग्रॉसरी स्टोर पहुंची थी। जैद ने आंखों और आवाज से पहचान लिया था कि ये गौहर है। दोनों ने 25 दिसंबर को शादी की। जैद गौहर से 12 साल छोटे हैं। जैद म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं और खुद भी सिंगर और म्यूजिशियन हैं।
