फरीदाबाद : 13 मार्च युवा प्रेरणा दिवस पर जन नायक जनता पार्टी के युवा नेता पवन अधाना ( CMS ) का पन्हेडा गांव की सरदारी ने पगड़ी बांध कर स्वागत किया ,साथ में बड़े भाई संदीप कपासिया युवा जिला अध्यक्ष ग्रामीण फरीदाबाद पगड़ी बांधकर स्वागत किया इस मौके पर भाई पवन अधाना ने युवाओं को कहा कि आज प्रदेश में युवा नेतृत्व उप मुख्मंत्री दुष्यंत चौटाला जी ने युवाओं के लिए निजी प्राइवेट कम्पनियों मे 75 % रिजर्वेशन देकर एक ऐसा ऐतिहासिक कार्य किया जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा ओर युवा ओर भी ज्यादा मजबूत होगा युवा देश की रीढ़ हैं अगर रीढ़ मजबूत है तो देश मजबूत है उन्होंने साथ में संदीप कापासिया जी को बड़े भाई बताते हुए कहा कि मैं कपासिया जी का धन्यवाद करता हूं जी जिन्होंने देहात में एक युवा टीम बनाई और युवाओं को एक प्लेटफॉर्म दिया उन्होंने अपने वाणी को विराम देते हुए कहा कि फिर एक बार दुष्यंत चौटाला जी धन्यवाद करता हूं और साथ ही कहा कि आज डॉ अजय चौटाला जी का जन्म दिन है में उन्हें जन्म दिन की हार्दिक बधाई देता हूं l

