Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एएसआइ ने बनाया ये प्लान, लाल किले पर भविष्य में कोई उपद्रवी नहीं फहरा पाएगा झंडा

एएसआइ ने बनाया ये प्लान, लाल किले पर भविष्य में कोई उपद्रवी नहीं फहरा पाएगा झंडा

faridabadnews24By faridabadnews24March 14, 2021No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस पर उपद्रवियों द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए लाहौरी गेट के साथ ही दिल्ली गेट का भी संरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जाएंगे, ताकि भविष्य में कोई बाहरी व्यक्ति तिरंगा फहराए जाने वाले इस स्थान तक न पहुंच सके। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया है। जानकारों का कहना है कि लाहौरी गेट के जिस भाग में तिरंगा लगा है। वहां कोई भी आसानी से नहीं पहुंच सकता है। इस क्षेत्र में हर समय सीआइएसएफ की तैनाती रहती है, लेकिन एक बार ऐसी घटना हो गई है। इसलिए गेट को संरक्षित किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

ऐसे में एएसआइ की योजना है कि कोई ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे स्मारक को भी नुकसान न पहुंचे और वहां तक आवागमन बंद हो जाए।

लालकिला में इस समय दो गेटों से आवागमन होता है। इसमें एक लाहौरी गेट है, जहां से आम जनता प्रवेश करती है, जबकि दूसरा गेट दिल्ली गेट है। यहां से वीआइपी लोगों और लालकिला के स्टाफ व एएसआइ के अधिकारियों को ही प्रवेश मिलता है। इन दोनों गेटों के मुख्य भाग के आर्च की ऊंचाई 42 फीट है, जबकि गेट की कुल ऊंचाई 100 फीट के करीब है। ये गेट चार मंजिला बने हैं। इन्हीं में से एक लाहौरी गेट पर सात गुंबदों के बीच तिरंगा लगा हुआ है, जिसके पास 26 जनवरी को उपद्रवियों ने अपना झंडा फहरा दिया था। करीब पांच साल पहले इन दोनों गेटों में संरक्षण कार्य कराया गया था। उस समय लाहौरी गेट के अग्र भाग की छत से कई ट्रक मिट्टी निकाली गई थी। यह भाग गेटों के अहाते वाला है। इसी भाग में प्रधानमंत्री 15 अगस्त को झंडा फहराते हैं। ऐसे अहाते किले के दोनों गेटों पर हैं। इन्हें औरंगजेब के समय बनाया गया था, जबकि 100 फीट वाले दोनों गेट लालकिला का मुख्य हिस्सा हैं। इसे शाहजहां ने किला बनाए जाने के समय ही बनवाया था। विभागीय अधिकारी के मुताबिक आगामी वित्त वर्ष में लालकिला के आवागमन के दोनों गेटों का संरक्षण कार्य किया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इन गेटों के संरक्षण कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार किया है।

ASI has prepared this plan faridabadnews faridabadnews24 no one will be able to hoist the flag on the Red Fort in the future
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.