फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] ग्रेफा कंफेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए और दक्ष फाउंडेशन ने शहर के लोगों को जागरुक करने के लिए ग्रेटर फरीदाबाद में राइड फार प्राइड के नाम से एक मुहिम चलाई गई। इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है। राइड फार प्राइड की संयोजक रेणु खट्टर ने बताया कि इस मुहिम के साथ लोगों को साथ में जोड़कर उन्हें स्वस्थ रहने के अलग अलग तरीके बताएंगे।
जो लोगों को स्वस्थ रखने में तो मददगार होगा साथ ही इस भागदौड़ भरी जिन्दगी में लोगों का मनोरंजन भी होगा कार्यक्रम की शुरुआत रोहित रावत ने लोगों को योगा करा योग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर कैसे शरीर को रोगमुक्त रख सकते हैं इस बारे में जानकारी दी। टीम ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों में योग के प्रति रोमांच भरने का काम किया।
