Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » G-23’ पर कांग्रेस में कलह : फिर कहां से आई हित की बात? बोले सिब्बल- साइन करने वालों में कई सांसद भी नहीं

G-23’ पर कांग्रेस में कलह : फिर कहां से आई हित की बात? बोले सिब्बल- साइन करने वालों में कई सांसद भी नहीं

faridabadnews24By faridabadnews24March 15, 2021No Comments3 Mins Read

कपिल सिब्बल का कहना है कि जिन 23 नेताओं ने कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी को पत्र लिखा है, उन्हें विद्रोही नहीं बल्कि कांग्रेस की लीगेसी के रक्षक के तौर पर देखा जाना चाहिए। पत्र में भले ही 23 नेताओं के दस्तखत हों, लेकिन पार्टी में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो उनकी बातों से इत्तेफाक रखते हैं। सिब्बल का कहना था कि वो पार्टी के वर्कर हैं। उनका ध्येय सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से पार्टी को सशक्त बनाना है। स्टार कैंपेनरों की लिस्ट के सवाल पर उनका कहना था कि पार्टी उन्हें कोई दायित्व न भी सौंपे तो भी वो इसे मजबूत बनाने का काम अपनी पूरी ऊर्जा से करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी का विकल्प बन सकता है। आज पार्टी को हर तरह से मजबूत करने की जरूरत है। नेशनल लेवल पर ऐसे दलों को एक झंडे तले लाने की आवश्यकता है जो बीजेपी से इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि कांग्रेस ने देश की आजादी में अहम भूमिका अदा की थी। कांग्रेस से जुड़ा हर व्यक्ति चाहता है कि इस ऐतिहासिक पार्टी को मजबूत किया जाए। इसके लिए ही उनके ग्रुप के नेताओं ने अपनी आवाज बुलंद की है। वह चाहते हैं कि इसे निजी हितों की लड़ाई करार देकर कमजोर न किया जाए।

सिब्बल का कहना है कि आज बीजेपी सारे संवैधानिक ढांचों को तहस नहस करने पर तुली है। जम्मू में उन्होंने खुद बीजेपी पर यह कहकर हमला किया था कि देश के असेट्स कुछ लोगों के हाथ में सिमट गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अच्छी खबर यह है कि पार्टी नेतृत्व संगठनात्मक चुनाव कराने पर सहमत हो गया है। जून में इसके लिए तारीख तय की गई है। उन्हें लगता है कि कांग्रेस चीफ के साथ इस मसले पर और विमर्श होना चाहिए। पांच राज्यों के चुनाव के बाद ऐसा होने की उम्मीद है।

G-23 के नेता ने कहा कि नेतृत्व के बगैर कोई पार्टी खुद को जिंदा नहीं रख सकती है। संगठनात्मक चुनाव होंगे तो कोई न कोई सशक्त नेता उभरकर सामने आ जाएगा। एक सवाल पर उनका कहना था कि चुनाव में कौन खड़ा होगा, इसका फैसला सामने वाले उम्मीदवार को देखकर किया जाएगा। हालांकि, उनका यह भी कहना था कि पार्टी का संविधान हरेक को चुनाव लड़ने की इजाजत देता है। पांच राज्यों के चुनाव पर उनका कहना था कि केरल और असम में कांग्रेस अच्छी स्थिति में है। कुछ राज्यों में पार्टी लंबे समय से लड़ाई से बाहर है। यहां किसी सुनामी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

Discord in Congress on G-23 ': Where did it come from then? Sibal said - there are not many MPs among those who sign faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.