Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » टिकैत के बंगाल दौरे के बीच बोले कृषि मंत्री- दुनिया की ठेकेदारी की कोशिश कर रहे, अपने मामले में तो निर्णय कर नहीं पा रहे किसान नेता

टिकैत के बंगाल दौरे के बीच बोले कृषि मंत्री- दुनिया की ठेकेदारी की कोशिश कर रहे, अपने मामले में तो निर्णय कर नहीं पा रहे किसान नेता

faridabadnews24By faridabadnews24March 15, 2021No Comments3 Mins Read

इसी बीच, केंद्रीय अल्पसंख्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि किसानों के कांधे पर रखकर बंदूक चलाई जा रही है। BKU प्रवक्ता राकेश टिकैत और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर। (फाइल फोटोः टि्वटर-@RakeshTikaitBKU/एक्सप्रेस आर्काइव फोटो-अनिल शर्मा) कृषि कानूनों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान नेताओं पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि किसान यूनियन के नेता अपने मामलों में निर्णय नहीं कर पा रहे हैं। पर वे दुनिया की ठेकेदारी लेने की कोशिश कर रहे हैं।

तोमर ने इस दौरान पुनः बातचीत के जरिए मसला हल करने की बात पर बल दिया। मध्य प्रदेश के मुरैना में उन्होंने पत्रकारों से कहा, “किसान यूनियन के नेता अपने मामले में तो निर्णय कर नहीं पा रहे हैं। वे दुनिया की ठेकेदारी की कोशिश कर रहे हैं। किसान हैं, तो किसानों की बात पर चर्चा करें। सरकार तैयार है। बातचीत से सबका फायदा होगा। बाकी, पत्थर पर सिर मारने से कोई फायदा नहीं है।”
संबंधित खबरे : 

बीजेपी हुई किसान नेताओं पर हमलावरः  इसी बीच, केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि किसानों के कांधे पर रखकर बंदूक चलाई जा रही है। वहीं, BJP नेता हरनाथ सिंह यादव बोले हैं कि टिकैत का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया। साफ हो गया है कि यह कृषि आंदोलन नहीं बल्कि, सीधे तौर पर मोदी हटाओ आंदोलन चल रहा है। उन्हें छोटा और मध्यम वर्गीय किसान अहमियत नहीं देता है।

‘गुजरात बंधन में, आजाद कराना है’: टिकैत का कहना था कि सरकार दिल्ली में नहीं है। वह चुनावी राज्यों में हैं, इसलिए किसान भी वहीं जाएगा और किसानों को जागरूक करेगा। रविवार को मध्य प्रदेश के रीवा में उन्होंने आरोप लगाया, “केंद्र सरकार को कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि व्यापारी चला रहे हैं। ये लुटेरे देश में (सत्ता) आ गए हैं। हमें इन लुटेरों से लड़ना होगा। वह लुटेरों का आखिरी बादशाह साबित होगा। हम इस बादशाह को बदलने जा रहे हैं।” हालांकि, अपनी टिप्पणी में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। बकौल टिकैत, ‘‘आंदोलन से हटना है तो माफी नामा भर देना। देश बंधन में है, गुजरात बंधन में है। इसे आजाद कराना है।’’

दिसंबर तक चलेगा किसान आंदोलन- टिकैतः  इससे पहले, यूपी के प्रयागराज में बीकेयू नेता ने रविवार को कहा था, “नवंबर-दिसंबर तक इस आंदोलन के चलने की उम्मीद है।” बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व अपने बंगाल दौरे के बारे में टिकैत ने बताया, “दिल्ली से सरकार के लोग पश्चिम बंगाल में किसानों से एक मुट्ठी अनाज मांग रहे हैं। हमने किसानों से कहा कि जब वे चावल दें तो अनाज मांगने वालों से कहें कि वे इस पर एमएसपी भी तय करवा दें और 1850 रुपये का भाव दिला दें।”
बंगाल के अलावा और कहां-कहां का है किसानों का प्लान?:  उन्होंने कहा, “कल हम बंगाल में थे.. पूरे देश में जा रहे हैं। हम किसानों से एमएसपी का कानून बनवाने की मांग करने के लिए कह रहे हैं। अभी बिहार में धान 700-900 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदा गया। हमारी मांग है कि एमएसपी का कानून बने और इससे नीचे पर खरीद ना हो।” टिकैत ने कहा, “हम दिल्ली में ही रहेंगे.. पूरे देश में हमारी बैठकें चल रही हैं। हम 14-15 मार्च को मध्य प्रदेश में रहेंगे फिर 17 मार्च को गंगानगर में और 18 तारीख को फिर गाजीपुर बार्डर चले जाएंगे। इसके बाद 19 को ओड़िशा में रहेंगे और 21-22 को कर्नाटक में रहेंगे।”
Agriculture Minister said during Tikait's visit to Bengal - Farmer leaders are not able to decide in their case faridabadnews faridabadnews24 trying for the contract of the world.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.