गुरुग्राम : करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू के बड़े बेटे अनिरुद्ध राघव के निधन पर शोक जताने के लिए आज हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा उनके एमजी रोड स्थित एस्सेल टावर सोसायटी के पायलट कोर्ट स्थित निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने सूरजपाल सिंह अम्मू को ढांढस बंधाया ! उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध राघव के निधन से वे दुखी हैं !अनिरुद्ध राघव होनहार धार्मिक, सामाजिक, ईमानदार , मिलनसार बेटे थे !उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना और दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

