फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] आज कोविड-19 की वैक्सीन की डोज लगवाने का कार्य सैक्टर 55 फरीदाबाद में आयोजित किया गया । जिसमें 300 पुरूष एवं महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई एवं आर्थो अस्पताल सैक्टर 55 फरीदाबाद द्वारा मुफ़्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया शिविर का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री ममता राघव व सीनियर सिटीजन एसोशिएसन सैक्टर 55 फरीदाबाद ने आयोजन किया विषेश सहयोग देने के लिए हाउसिंग बोर्ड RWA प्रधान राजकुमार कौशिक पारष माहेश्वरी, ज्ञानप्रकाश शर्मा,आर्थो अस्पताल की टीम, समाजसेवी श्री राजेश डागर जी, सीनियर सिटीजन एसोशिएसन के प्रधान श्री विजय बजाज जी,आसादीप प्रॉपर्टीज की पूरी टीम, स्वास्थ्य केंद्र प्रतापगढ़,व ई•एस•आई•सैक्टर 55 की पूरी टीम सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री #नरेंद्रमोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की ओर ऐतिहासिक कदम रखते हुए वैक्सीन भारत में ही बनाई गई है और विदेशों तक हमारा देश इस वैक्सीन को पहुंचा रहा है।

