Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चालक-परिचालक समेत दर्जन भर यात्री घायल, बाइक चालक को बचाने के लिए रोड से उतरी रोडवेज बस पलटी

चालक-परिचालक समेत दर्जन भर यात्री घायल, बाइक चालक को बचाने के लिए रोड से उतरी रोडवेज बस पलटी

faridabadnews24By faridabadnews24March 16, 2021No Comments3 Mins Read

आज भिवानी में सवारियों से भरी रोडवेज बस सड़क के साथ खेत में पलट गई। हादसा भिवानी-बलियाली मुख्य मार्ग पर गांव सुई-खरकड़ी के आस पास हुआ है। सड़क पर बाइक चालक को बचाने के प्रयास में दुर्घटना में चालक व परिचालक समेत करीब 10 लोग यात्री घायल हो गए। वहीं आस पास के लोगों ने मिलकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार शाम तीन बजे भिवानी बस स्टैंड से रोडवेज की बस यात्रियों को लेकर बलियाली के लिए रवाना हुई। शाम लगभग साढ़े तीन बजे बस जब सुई-खरकड़ी के बीच स्थित मंदिर के नजदीक पहुंची तो सामने से बाइक सवार युवक कानों में मोबाइल की लीड लगाते हुए आ रहा था। जब युवक बस से लगभग 50 मीटर की दूरी पर था तो चालक ने बस का हॉर्न दिया, लेकिन बाइक चालक ने कोई ध्यान नहीं दिया। चालक ने फिर हॉर्न बजाया लेकिन युवक ने कोई ध्यान नहीं दिया। जब बस केवल 20 मीटर की दूरी पर रह गई तो चालक ने तीसरी बार हॉर्न दिया, युवक बाइक को सड़क के बीच ले लाया। बस चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए बस के अगले एक टायर को नीचे उतारा तो टायर सड़क के साथ बालू मिट्टी में धंस गया और बस के चारों टायर सड़क से नीचे उतकर सवारियों से भरी बस खेत में जाकर पलट गई। दुर्घटना में बस कंडक्टर गांव सुई निवासी सुनील, बस ड्राइवर गांव जाटू लोहारी अनिल, गांव रामपुरा निवासी पवन जिंदल उसकी पत्नी उषा के अलावा बस यात्री शुभम, सुई निवासी निटू, कपिल, 85 वर्षीय रामकिशन आदि घायल हो गए। जबकि दस सवारियों को मामूली चोटें आई। बस में 40 यात्री सवार थे।

घायलों को शहर के अलग अलग निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बस पलटने के बाद यात्री बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर किसी तरह से बाहर निकले। घायल अन्य यात्रियों की मदद से खिड़कियों से बाहर आए और राहगीर वाहन चालकों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल तक पहुंचाया गया। घायलों ने बताया कि चलती हुई बस के दो टायर जब सड़क से नीचे उतरे तो चालक को आभास हो गया था कि बस पलटेगी। इसलिए चालक बस पलटने से पहले ही खिड़की खोलकर कूद गया था। इससे चालक अनिल को चोटें भी आई। बस कंडक्टर सुनील ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के लिए चालक ने बस के टायर सड़क से नीचे उतारे तो रोड के साथ पड़ी बालू मिट्टी बस के भार को सहन नहीं कर पाई और बस पलट गई। बाइक चालक की लापरवाही व सड़क के साथ मजबूत फुटपाथ न होने के कारण दुर्घटना हुई।

A dozen passengers faridabadnews faridabadnews24 including the driver-operator the roadways bus overturned from the road to save the bike driver were injured
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.