टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने गोवा में टीवी प्रजेंटर संजना गणेशन के साथ शादी कं बंधन में बंध गए हैं। बुमराह और संजना ने एक प्राइवेट फंक्शन में अपने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के बीच शादी की।
देखिए शादी की पहली तस्वीरें
बतादें कि बुमराह ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गयी चार टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट के दौरान ही अपना नाम वापस ले लिया था। जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई से व्यक्तिगत वजह के चलते छुट्टी की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया था। लेकिन उसके कुछ ही दिन बाद पता चला कि जसप्रीत बुमराह शादी करने वाले हैं। इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए जब टीम का ऐलान किया गया तो पता चला कि उसमें भी जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल नहीं है। भारत ने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से हराया था। इसके साथ ही टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन शिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
कौन हैं संजना गणेशन ?
