बड़े पर्दे पर विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर सोनू सूद असल जिंदगी में हीरो हैं। कोरोना संक्रमण के इस दौर में उन्होंने मजबूर मजदूरों को मदद की सबसे ज्यादा जरूरत थी। सरकार पर नाकामी का ठीकरा फोड़ने की बजाय सोनू सूद ने खुद लाखों प्रसासियों को उनके घर पहुंचाया। सोनू सूद ने ये साबित कर दिया कि मदद के लिए पैसों की नहीं, हिम्मत की जरूरत होती है। यही नहीं अब वह उनके रोजगार की भी व्यवस्था कर रहे हैं।


लोगों ने किया ट्रोल

एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा- तीसरे वो जो गरीबों की मदद कर के नगर नगर डिंडोरा पीटते हैं, खुद को खुदा समझने लगते हैं(मसीहा) जो सहायता नही कर पाते, उनको नीचे दिखाते है….. असल में वो सबसे ज्यादा गरीब हैं!

एक यूजर ने लिखा-‘मदद करना बहुत अच्छी बात है ट्वीट कर के बताना वो कुछ समझ नहीं आया। ऐसा लगा एहसास कर रहे हैं।’

इसके अलावा एक यूजर ने सोनू सूद का सपोर्ट भी किया है। उसने ट्वीट कर लिखा- ‘लेकिन हिंदुस्तान में आप जैसा सिर्फ एक ही अमीर है!!!’ बता दें कि बीते दिनों ही सोनू सूद ने नई पहल शुरु की है। उन्होंने घोषणा की है कि वह 1 लाख प्रवासियों को रोजगार दिलाने में मदद करेंगे। इसके लिए उन्होंने एक प्लान भी बनाया है।
