Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा में उठाया एनआइटी क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा

विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा में उठाया एनआइटी क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा

faridabadnews24By faridabadnews24March 16, 2021No Comments2 Mins Read

चंडीगढ़ / फरीदाबाद : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में बढ़ते प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार कारगर कदम उठाएगी। इस बाबत सरकार ने विधायक नीरज शर्मा के एक सवाल पर जवाब देते हुए विधानसभा में आश्वस्त किया कि एनआइटी क्षेत्र में प्रदूषण खत्म करने के कार्य की निगरानी एक वरिष्ठ अधिकारी करेंगे। यह अधिकारी तीन माह में एक बार मौका मुआयना रिपोर्ट भी तैयार करेंगे।

नीरज शर्मा ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एनआइटी क्षेत्र के 60 फुट एयरफोर्स रोड की प्रदूषण के मामले हाटस्पाट के रूप में पहचान करने के बाद विधानसभा में सरकार से पूछा कि इस क्षेत्र में प्रदूषण दूर करने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं। वन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने इस बाबत मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से विधानसभा में बताया कि सरकार नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न जगहों से ठोस अपशिष्ट को हटवा चुकी है। नगर निगम के सफाई कर्मी नियमित रूप से सफाई कर रहे हैं। विधायक ने सरकार के जवाब पर अपनी असहमति जताते हुए कहा कि वे पूरे फरीदाबाद की नहीं बल्कि प्रदूषण के लिए हाटस्पाट बने एयरफोर्स रोड की बात कर रहे हैं। इस जगह से प्रदूषण खत्म करने के लिए विधायक नीरज शर्मा ने निम्न सुझाव दिए, जिनसे सरकार ने सहमति जताई।

-60 फुट रोड डिस्पोजल की क्षमता बढ़ाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए क डिस्पोजल खराब हो तो उसको प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए।

-प्याली शमशान घाट में बिजली आधारित संस्कार करने की मशीनरी को शुरू किया जाए। यह मशीनरी शुरू होने पर प्रदूषण कम होगा।

-डबुआ सब्जी मंडी के साथ पुनर्वास विभाग की जमीन पड़ी है। इस पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इस जगह को या तो पार्क के रूप में विकसित किया जाए या फिर यहां पेड़ लगाए जाएं।

– नवादा भांकरी रोड पर एल्यूमिनियम गलाने वाली फैक्ट्रियों, गैस चूल्हे बनाने वाली फैक्ट्रियों और प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्ट्रियों से प्रदूषण नियंत्रक उपकरण लगवाए जाएं। इसके अलावा इन फैक्ट्रियों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने पर भी विचार किया जा सकता है।

-एनआइटी क्षेत्र में प्रतिबंधित 100 मीटर क्षेत्र में सीवरेज की पूरी तरह सफाई करवाई जाए। ताकि कच्ची गलियों में गंदा पानी खड़ा न हो।

– प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने के लिए उच्च स्तर का अधिकारी प्रति तीन माह में इस क्षेत्र का मौका मुआयना करे।

faridabadnews faridabadnews24 Legislator Neeraj Sharma raised the issue of increasing pollution in the NIT area in the Legislative Assembly
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.