Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विस में बोले विधायक, ग्रेटर फरीदाबाद को मिले अलग बजट

विस में बोले विधायक, ग्रेटर फरीदाबाद को मिले अलग बजट

faridabadnews24By faridabadnews24March 17, 2021No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद : [पत्रकार प्रमिला] तिगांव से भाजपा विधायक श्री राजेश नागर ने आज विधानसभा में अपने क्षेत्र की कई प्रमुख मांगों को उठाया। उन्होंने ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के लिए अलग बजट की मांग की। उन्होंने नहरपार क्षेत्र को शासकीय आदेश द्वारा ग्रेटर फरीदाबाद करने की भी मांग की।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में करीब 40 सेक्टर हैं जिसमें लाखों लोग रहते हैं। यहां विकास के लिए अलग बजट दिया जाए क्योंकि यहां विकास कराने वाले निकाय नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण दोनों के पास फंड की कमी है। इसके साथ ही कई साल से इन निकायों के ठेकेदारों की रुकी पेमेंट भी तुरंत कराई जाए क्योंकि ठेकेदार अपना पुराना बकाया न मिलने के कारण नए काम नहीं ले रहे हैं जिसका असर विकास कार्यों पर पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि यहां तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण को देखते हुए दो नए बिजली सब स्टेशनों की आवश्यकता है जिन्हें तत्काल पूरा किया जाए। इसके अलावा एक फायर स्टेशन की भी आवश्यकता है जिसमें 15-20 मंजिल तक जाने वाली फायर टेंडर उपलब्ध हो। फिलहाल किसी भी दुर्घटना होने पर यह फायर टेंडर गुडगांव से मंगवानी पड़ती है जिसमें काफी वक्त लग जाता है और जानमाल की नुकसान आशंका बढ़ जाती है। श्री नागर ने ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़े पार्क की आवश्यकता भी जताई जहां पर बड़ी आबादी आकर अपने वीकेंड को परिवार के साथ बिता सके।
इसके अलावा विधायक श्री राजेश नागर ने 22 गांवों के किसानों के रुके मुआवजे को भी जल्द से जल्द जारी किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद की कुछ सड़कों का निर्माण कुछ कोर्ट केसों के कारण रुका पड़ा है यदि कोशिश की जाए तो काफी लोग अपने केस वापस लेने के लिए तैयार हो सकते हैं, जिससे सड़कें बनने का रास्ता खुल जाएगा और लोगों को इससे बड़ी सुविधा होगी। श्री नागर ने कहा कि तिगांव मेरी विधानसभा का सबसे बड़ा गांव है, लेकिन मंझावली का पुल बन जाने के बाद इसके मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक में बेतहाशा वृद्धि होगी, जिससे बचने के लिए हमें अभी से कोशिश करनी होगी। इसके लिए यहां पर अविलंब एक बायपास रोड को मंजूरी दी जाए। विधायक नागर ने बडोली और घरोड़ा गांव के स्कूलों को भी तुरंत प्रभाव से अपग्रेड करने की मांग विधानसभा में रखी। विधायक ने बताया कि वह जनता की सेवा करने के लिए आए हैं। उन्होंने जनता की आवाज बनकर विधानसभा में बात रखी हैं। पूरा विश्वास है कि जल्द ही इनके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
faridabadnews faridabadnews24 Greater Faridabad gets separate budget MLA spoke in Vis
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.