Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विधानसभा में एनआइटी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मांगे 110 करोड़

विधानसभा में एनआइटी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मांगे 110 करोड़

faridabadnews24By faridabadnews24March 17, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] एनआइटी क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा का कहना है कि प्रशासनिक व राजनीतिक संरक्षण में भू माफिया औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की सूरत बिगाड़ रहे हैं। बड़े शहर के नियोजित विकास को दरकिनार कर भूमाफिया अवैध कालोनियां विकसित कर रहे हैं। इसके अलावा बंद पड़ी औद्योगिक इकाईयों में अवैध रूप से वाणिज्यिक प्लाट काटे जा रहे हैं। इससे औद्योगिक नगरी का न सिर्फ स्वरूप बिगड़ रहा है बल्कि महंगी जमीन होने के कारण उद्यमी अपने पुराने मगर चालू उद्योग बंद करके दूसरी सस्ती जमीन पर शिफ्ट कर रहे हैं। जबकि उद्यमियों ने यह जमीन उद्योग चलाने के लिए सरकार से सस्ती दरों पर ली थी। जमीन महंगी के होने कारण कुछ उद्यमी भी अपने प्लाट बेचकर प्रापर्टी डीलिंग करने में जुट गए हैं। वर्षाें से बंद पड़ी आयशर फैक्ट्री में भी प्लाटिंग की तैयारी चल रही है। नीरज शर्मा ने विधानसभा में सरकार को बताया कि फरीदाबाद में मेट्रो रेल लाइन से लगती हुई फैक्ट्री डूरेबल जैसी अनेक फैक्ट्रियों में अवैध प्लाटिंग कर दी गई। यही कारण है कि फरीदाबाद में मेट्रो के साथ टीओडी पालिसी के तहत एक भी लाइसेंस नहीं लिया गया। क्योंकि अवैध काम में सिर्फ राजनीतिक व प्रशासनिक रिश्वत देनी होती है जबकि टीओडी पालिसी के तहत 19 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि सरकार को एक एकड़ पर लाइसेंस के लिए देनी होती है।

नीरज शर्मा ने कहा कि हरियाणा के बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद के लिए कुछ नहीं दिया जबकि यह आशा व्यक्त की जा रही थी कि फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो लाइन के लिए राशि का प्रावधान होगा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने इस बजट पर टिप्पणी की है कि खोदा पहाड़ निकली चूहिया मगर वे कहते हैं कि इसमें तो मरी हुई चूहिया भी नहीं निकली।

नीरज शर्मा ने इसके लिए मुख्यमंत्री की संगति को दोष दिया और कहा कि सरकार जिस दल के गठबंधन के साथ चल रहा है,उसमें फरीदाबाद के लिए यह होना तय था। क्योंकि सभी लोग जानते हैं कि फरीदाबाद को फकीराबाद किसने बनाया। विधायक ने कहा कि फरीदाबाद से कितना राजस्व मिलता है मगर फरीदाबाद को इसकी एवज में विकास कार्यों के लिए कितना मिलता है। इस बाबत सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। नीरज ने मांग कि सरकार फरीदाबाद को उसके राजस्व का 10 फीसद हिस्सा भी दे देगी तो उनके क्षेत्र में सड़क के गड्ढों में लोग नहीं मरेंगे। विधायक ने मांग की कि एनआइटी 86 के विकास के लिए कम से कम 110 करोड़ रुपये दिए जाने चाहिए। नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विकास के लिए दस करोड़ रुपये की राशि दी जानी चाहिए और एक-एक करोड़ रुपये गांव के विकास के लिए दिए जाने चाहिए।

110 crores demanded for development of NIT assembly constituency in Vidhan Sabha faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.