उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस सड़क हादसे के दौरान पलटा खा गई। हादसे के समय बस में करीब 100 से ज्यादा सवारियां मौजूद थी। जिनमें 14 सवारियां घायल हो गई है। घायलों को इलाज के लिए खंदौली के अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं बताया यह जा रहा है कि बस का नियंत्रण छुट जाने के कारण बस हादसे के शिकार हो गई है।
हादसा उस वक्त हुआ जब ड्राइवर अचानक से अपना नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार की वजहसे बस यमुना एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में कुल 14 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, इस हादसे में किसी की मौत होने की खबर नहीं है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। एत्मादपुर की सर्कल ऑफिसर अर्चना सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि करीब 100 यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी बस खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर पलट गई। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि ड्राइवर के नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं हादसा में 14 यात्रियों को लगातार चोटें आईं हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
