Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » WHO बोला- यह पूरी तरह सेफ, जारी रखें वैक्सीनेशन, एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन से कोई खतरा नहीं

WHO बोला- यह पूरी तरह सेफ, जारी रखें वैक्सीनेशन, एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन से कोई खतरा नहीं

faridabadnews24By faridabadnews24March 18, 2021No Comments3 Mins Read

विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों ने बुधवार को देशों से एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का उपयोग जारी रखने की बात कही है। हालांकि साथ में ये भी कहा है कि आशंका के चलते कुछ देशों में इसके उपयोग को निलंबित होने के बाद हम इसकी सुरक्षा की जांच कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने एक बयान में कहा, “डब्ल्यूएचओ ग्लोबल एडवाइजरी कमेटी ऑन वैक्सीन सेफ्टी, नवीनतम उपलब्ध सुरक्षा आंकड़ों का सावधानीपूर्वक आकलन कर रही है। बता दें कि कुछ देशों में कथित तौर पर एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन लगने के बाद खून के थक्के जमने की शिकायतों के बाद जर्मनी, फ्रांस और आयरलैंड ने भी इस टीके पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि उनके देश ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि यह रोक कम से कम मंगलवार दोपहर तक जारी रहेगी, जब यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी की ओर से इस पर राय दी जाएगी। हालांकि, एस्ट्राजेनेका ने वैक्सीन को सेफ बताया है।

हालांकि, मैक्रों ने यह भी उम्मीद जताई कि इस वैक्सीन का प्रयोग दोबारा शुरू हो पाएगा। उधर, जर्मनी ने भी सोमवार को कहा कि खून का थक्का जमने की रिपोर्ट्स के बाद एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का इस्तेमाल रोक दिया गया है। जर्मनी यूरोप का सबसे बड़ा देश है जिसने इस वैक्सीन पर रोक लगाई है।  नॉर्वे में कोविड-19 रोधी टीका एस्ट्राजेनेका लगने के बाद खून के थक्के जमने के गंभीर मामले सामने आने के बाद आयरलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को इस टीके पर अस्थायी रोक लगा दी। आयरलैंड के डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोनन ग्लिन ने कहा कि नॉर्वे की मेडिसिन्स एजेंसी के मुताबिक एस्ट्राजेनेका टीका लगने के बाद वयस्कों में खून के थक्के जमने के चार मामले सामने आए, जिसके बाद इस पर रोक लगाने का कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि टीका और इन मामलों के बीच क्या संबंध हैं, लेकिन रोक एहतियात के तौर पर लगाई गई है। उधर, ब्रिटिश स्वीडिश दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका और ब्रिटेन के दवा नियामक ने कहा है कि कोविड-19 से सुरक्षा के लिए एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर ऑक्सफोर्ड द्वारा विकसित टीके सुरक्षित हैं और इस बात का कोई सबूत नहीं है कि इन टीकों के कारण खून के थक्के जमे हैं, जैसा कुछ यूरोपीय देशों से रिपोर्ट की गई आई है। एस्ट्राजेनेका का सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ करार है।इससे पहले आयरलैंड, बुल्गारिया, डेनमार्क, नार्वे और आयसलैंड ने एहतियात के तौर पर इस टीके पर रोक लगा दी थी।
continue vaccination faridabadnews faridabadnews24 no threat from AstraZeneca vaccine WHO said - It is completely safe
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.