Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जागरूकता अभियान चलाएगा व्यापार मंडल, फरीदाबाद में कोरोना से बचाव के लिए : जगदीश भाटिया

जागरूकता अभियान चलाएगा व्यापार मंडल, फरीदाबाद में कोरोना से बचाव के लिए : जगदीश भाटिया

faridabadnews24By faridabadnews24March 19, 2021No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद :  व्यापार मंडल फरीदाबाद अब बड़े पैमाने पर कोरोना जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। जल्द ही कोविड से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए सेमीनार का आयोजन होगा तथा लोगों को बचाव के लिए मास्क बांटे जाएंगे। यह जानकारी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने दी।
श्री भाटिया ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि देश में दोबारा से कोरोना का खतरा बढऩे लगा है। इसलिए इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए लोगों के बीच जागरूकता होनी बहुत जरूरी है। श्री भाटिया ने फरीदाबाद जिले के व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वह इस बीमारी से बचने के लिए जरूरी कदम उठाएं। अन्यथा इसका सबसे अधिक नुक्सान व्यापारी वर्ग को ही भुगतना पड़ेगा। साल 2020 में कोरोना और लॉकडाऊन का सबसे अधिक नुक्सान व्यापारी वर्ग को ही सहना पड़ा है। इसलिए वह सभी व्यापारियों से अपील करते हैं कि कोरोना से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाएं। श्री भाटिया ने कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों पर आने वाले ग्राहकों से सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें तथा इसके लिए उन्हें प्रेरित भी करें। ग्राहकों को सेनीटाईज करें और उन्हें मास्क भी दें। व्यापार मंडल के  प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए जागरूकता के लिए व्यापार मंडल कार्यालय में सेमीनार लगाया जाएगा। जिसमें सभी व्यापारियों को जागरूक करते हुए उन्हें मास्क बांटे जाएंगे। श्री भाटिया ने कहा कि यह बीमारी दोबारा से खतरनाक रूप लेने लगी है। सभी को इस बीमारी से बचने के उपाय करने चाहिएं। अधिक से अधिक सोशल डिस्टेंस और मास्क का प्रयोग बहुत जरूरी है। इसके साथ साथ समय समय पर सेनीटाईजर भी जरूर इस्तेमाल में लाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और हरियाणा की मनोहर सरकार भी समय रहते बचाव की दिशा में कारगर कदम उठा रही हैं। इसलिए हम सभी का यह दायित्व है कि मोदी और मनोहर लाल सरकार द्वारा किए जा रहे बचाव कार्य में बराबर की भूमिका निभाएं  और उनका सहयोग करें।
faridabadnews faridabadnews24 Jagdish Bhatia to run awareness campaign to protect Corona in Faridabad: Jagdish Bhatia
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.