हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट बुधवार देर रात जारी कर दी है। वहीं इस डेटशीट के मुताबिक 9वीं की परीक्षाएं 30 मार्च और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 26 मार्च से शुरु होगी। बता दें कि दोनों परीक्षाओं के लिए परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस बारे जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने बताया कि ग्याहरवीं कक्षा की परीक्षाएं 26 मार्च से शुरू होकर 23 अप्रैल तक चलेंगी वहीं नौवीं कक्षा की परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होकर 17 अप्रैल तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे सरकार द्वारा जारी हिदायतों की पालन करते हुए परीक्षा केन्द्र पर सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाना सुनिश्चित करें।

