Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, खेसारी लाल यादव पर लगा अभद्र व्यवहार करने और धमकाने का आरोप

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, खेसारी लाल यादव पर लगा अभद्र व्यवहार करने और धमकाने का आरोप

faridabadnews24By faridabadnews24March 19, 2021No Comments2 Mins Read

भोजपुरी स्टार खेसारी एक्ट्रेस काजल राघवानी संग विवाद खत्म होने के बाद अब नई मुश्किलों में घिर गए हैं। उन पर धमकी देने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। पुलिस ने एक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खेसारी लाल पर ये आरोप फिल्म निर्देशक राजकुमार पांडेय ने लगाया है। उनका कहना है कि खेसारी ने उनके बेटे प्रदीप पर सोशल मीडिया के जरिए अभद्र टिप्पणी की और उसे धमकी भी दी। निर्देशक की शिकायत के बाद लखनऊ में गुडंबा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजकुमार के मुताबिक, उनका बेटा प्रदीप उर्फ चिंटू भी भोजपुरी फिल्मों में 12 साल की उम्र से काम कर रहा है। उसकी फिल्म की शूटिंग फरवरी व मार्च में गुडंबा के स्कॉर्पियो क्लब में चल रही थी। इस दौरान खेसारी लाल यादव के सहयोगी अखिलेश पांडेय उर्फ अखिलेश कश्यप, अर्जुन यादव आर्या और महबूब खान ने उनके खिलाफ साजिश रचकर सोशल मीडिया पर कई अश्लील व अभद्र टिप्पणी की। इसका विरोध करने पर धमकी देने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि खेसारी लाल उनके बेटे की पॉपुलेरिटी से जलते हैं और उनसे शत्रुता का भाव रखते हैं। जिसके चलते वो और उनके सहयोगी डायरेक्टर राजकुमार पांडेय व उनके बेटे प्रदीप उर्फ चिंटू के मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग व सोशल प्लेटफार्म के जरिए लाइव आकर गालियां देते थे।राजकुमार ने बताया, फरवरी में लखनऊ में उनके बेटे की फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान उन्होंने उनका और बेटे प्रदीप का मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 27 फरवरी को कुछ अंजान नंबर से कॉल आने शुरू हुए। इसमें उन लोगों को लगातार धमकी दी जाने लगी। उन्हें दो घंटे में 100 से अधिक कॉल आए। परेशान होकर उन्होंने नंबरों को ब्लॉक करना शुरू कर दिया, लेकिन फिर भी धमकी भरे कॉल आते रहे।  

फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में इंस्पेक्टर गुड़ंबा फरीद अहमद ने बताया कि राजकुमार की तहरीर पर धमकी देने और आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। बता दें, राजकुमार पांडेय भोजपुरी सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर हैं। वह अब तक 45 से 50 फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं उनके बेटे प्रदीप अब तक 50 से अधिक फिल्मों में लीड रोल कर चुके हैं।

accusing Khesari Lal Yadav of indecent behavior and intimidation faridabadnews faridabadnews24 Police filed a lawsuit
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.