Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रत्येक श्रमिक देश विकास में साधक है :तिलकराज

प्रत्येक श्रमिक देश विकास में साधक है :तिलकराज

faridabadnews24By faridabadnews24March 20, 2021No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद :  [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] दतोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवम विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय फरीदाबाद , श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा शाही स्किल ट्रेनिग सेंटर गाँव पलवली फरीदाबाद में असंगठित श्रमिकों के जागरूकता हेतु दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बोर्ड के शिक्षा अधिकारी तिलकराज ने रिबन काटकर श्रमिक जागरूकता शिविर का शुभारम्भ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कानूनी सेवक एवम नेशनल अवार्डी दीपक कुमार मन्थन, महिला अधिकार समाजिक कार्यकर्ता कविता एवम वन्दना निर्वान रहे। कार्यक्रम का संयोजन एजुकेटर दीपक कुमार मन्थन ने किया। बोर्ड के शिक्षा अधिकारी तिलक राज ने कहा कि बोर्ड के द्वारा समय समय पर सरकार द्वारा श्रमिको के कल्याण हेतु चलाई जा रही भिन्न भिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जाता है।
 
जिसम असंगठित क्षेत्र में कामगारों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, गरीब रेखा से जीवन यापन करने वाली महिलाओ की धुँए से मुक्ति मुफ्त गेस सिलेंडर की उज्ज्वला योजना, सभी को सयुंक्त एवम एकल परिवार के जीवन की गुणवत्ता, सेल्फ हेल्प ग्रुप, सौर ऊर्जा, सूचना का अधिकार अधिनियम, घरेलू हिंसा रोकथाम, श्रमिक पंजीकरण आदि की जानकारी दी गयी है। क्योंकि प्रत्येक श्रमिक देश विकास में साधक होता है। उन्हें इसलिए दो दिनों की प्रतिभागिता हेतु पांचसौ रुपये का मानदेय भी प्रदान किया जाता है। विशिष्ट अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से कानूनी सेवक व नेशनल अवार्डी दीपक कुमार मन्थन ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा श्रमिको के लिए मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। जिसमे की कोई भी व्यक्ति जिसकी सलाना आमदनी तीन लाख से कम हो, कोई भी महिला, कोई भी बच्चा , कोई भी वरिष्ठ नागरिक, कोई भी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग , बीपीएल, मानसिक रोगी, मन्द बुद्धि, ओधोगिक क्षेत्रो के श्रमिकों, बाढ़ पीड़ित, भूकम्प पीड़ित, दंगा पीड़ित, स्वंतत्रता सेनानी या उनपर आश्रित परिवारों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। सभी वो श्रमिक जो एक भवन को बनाने में काम करते है उन सभी का हरियाणा भवन सन्न निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवाना चाहिए। इससे एक वर्ष की पंजीकरण उपरांत पुनः पंजीकरण पर पंजीकृत श्रमिको को बच्चों को पढाने , शादी के लिए , इलाज के लिए, औजारों हेतु, रसोई समान के लिए, सिलाई मशीन, साइकिल , हेतु अनुदान के रूप में सहयोग दिया जाता है। सामाजिक कार्यकर्ता वक्ता कविता व वन्दना निर्वान ने भी सरकार द्वारा महिला एवम बाल विकास विभाग के द्वारा दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर बोर्ड के द्वारा सभी श्रमिक प्रतिभागियों को मास्क व सेनिटाइजर भी निःशुल्क वितरण किये गए। इस अवसर पर शाही स्किल ट्रेनिग सेंटर पलवली से मैनेजर बबिता चुघ, ट्रेनर पदमा पाठक, सोनिया चौधरी, पूनम, अंजू कुमारी, विकास आदि का विशेष सहयोग रहा।
Every labor nation is a seeker in development: Tilak Raj faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.