हरियाणा के चरखी दादरी जिले में युवक को उठाकर थाने में उसके साथ मारपीट करने के मामले में आरोपित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने कड़ा संज्ञान लिया है।
बता दें कि एसपी ने इस मामले में चार आरोपित पुलिस कर्मचारियों को निलंबित व दो एसपीओ को बर्खास्त कर दिया। एसपी ने थाना प्रभारी वीर सिंह की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, 13 मार्च को जिले के वार्ड 19 निवासी सोमबीर ने गोशाला मोहल्ला निवासी राहुल कुमार के खिलाफ मारपीट व गाली गलौच करने की शिकायत पुलिस थाने में दी थी। इस मामले में पुलिस राहुल कुमार को रोज गार्डन से उठाकर सिटी थाने में ली आई।
जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने राहुल के साथ बुरी तरह मारपीट की। वहीं आरोप है कि पुलिस की मार से राहुल का पांव में फ्रेक्चर हो गए तथा जिसके बाद उसको अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पीड़ित के परिजनों ने एसपी को शिकायत दी। वहीं 18 मार्च को लोकायुक्त, राज्य पुलिस प्राधिकरण, सीएम विंडो, मानवाधिकार व डीजीपी को पत्र लिखा। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी थाने में तैनात भीम सिंह, प्रधान सिपाही अशोक कुमार, सिपाही
