पीडब्ल्यूडी लाल किले (दिगंबर लाल जैन मंदिर से पुराना लाजपत राय मार्केट तक) पर चांदनी चौक के लाल जैन मंदिर से फतेहपुरी मस्जिद तक पुनर्विकास परियोजना के तहत काम शुरू कर रही है। पहले फेज का काम 30 दिन यानि 20 अप्रैल तक चलेगा। इन 30 दिनों तक दरियागंज से कश्मीरी गेट की ओर जाने वाले मार्ग का आधा कैरिज्वे वाहनों क लिए बंद रहेगा।
ऐसे में दरिया गंज से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन व कश्मीरी गेट जाने वालों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जब दरिया गंज से कश्मीरी गेट तक एनएस मार्ग का कैरिजवे बंद रहेगा है तो सभी बसों को दिल्ली गेट से राजघाट तक रिंग रोड से शांतिवन, हनुमान सेतु, आईएसबीटी, तीस हजारी, पुल ड़फरिन और ओडीआरए से परिवर्तित की जाएंगी। शेष वाहनों को सुभाष पार्क टी-पॉइंट से निषाद राज मार्ग से, रिंग रोड शांतिवन से, हनुमान सेतु की ओर अपने-अपने गंतव्य की ओर परिवर्तित किया जाएगा। जामा मस्जिद की तरफ से आकर ओडीआरएस, कश्मीरी गेट की तरफ जाने लोग परेड ग्राउंड पार्किंग से सर्विस रोड होकर कबूतर मार्केट जाएंगे। इसके बाद एनएस मार्ग से निषाद राज मार्ग की ओर जाएंगे और उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे या फिर जामा मस्जिद से बृजमोहन चौक दरियागंज व सुभाष पार्क टी पॉइंट से निषाद राज मार्ग व आगे जा सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस की सेंट्रल रेंज के उपायुक्त बृजेन्द्र कुमार यादव के अनुसार लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में साइनेज लगाए गए हैं। ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त ट्रैफिक पुलिसकर्मीं तैनात किए गए हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
