केसरिया भारत अंतरराष्ट्रीय हिन्दू संगठन की मध्यप्रदेश, छिंदवाड़ा टीम द्वारा छिंदवाड़ा जिला प्रभारी विनय यदुवंशी जी के जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण किया व पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई। संगठन की टीम आगे भी संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जन्मदिन , वर्षगांठ व अन्य यादगार लम्हे पर्यावरण व प्रकृति के साथ मधुर वातावरण में मनाएगे।
संगठन द्वारा समय -समय पर सामाजिक , धार्मिक, संस्कृतिक आयोजन किये जाते है। आज वृक्षारोपण के उपलक्ष्य में जिला प्रभारी विनय यदुवंशी, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ हर्षा बनोदे , उपाध्यक्ष दिव्या तिवारी, अलका शुक्ला जी, निर्मला पहाड़े जी, ब्लाक अध्यक्ष अर्चना, तोशिबा लोखंडे , प्रिया पहाड़े, राधा द्विवेदी, माया धारे, माधुरी डोंगरे, इन्द्रो बाई, ओमकार, नीलेश ठाकुर व अन्य साथी उपस्थित थे। केसरिया भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी व समस्त टीम ने विनय जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी व जन्मदिन पर वृक्षारोपण जैसे सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
