Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिस आयुक्त ने की मिटिंग, प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ

पुलिस आयुक्त ने की मिटिंग, प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ

faridabadnews24By faridabadnews24March 21, 2021No Comments4 Mins Read

 

फरीदाबाद  : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] पुलिस कमिश्नर श्री ओ.पी सिंह ने आज अपने कार्यालय सै0 21 सी में फरीदाबाद के विभिन्न एरिया से आए प्रभावशाली लोगो के साथ मिटिंग का आयोजन किया। मौजूद लोगो ने पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह को बताया कि फरीदाबाद पुलिस काफी अच्छा कार्य कर रही है रात को पुलिस की गश्त देखने को मिलती है और अफसर भी रात को गस्त पर रहते हैं।
इस दौरान श्री भूपेंद्र डागर, श्री भूपेंद्र यादव, श्री अजय बैसला, श्री योगेश, श्री नरेश चावला, श्री दीक्षित सेठी, श्री चमन गर्ग, श्री डालचंद, रामकुमार, श्री दिनेश, श्री चिरंजीव, श्री अनिल, श्री आजाद, श्री प्रभु सिंह, श्री अजीत नंबरदार, श्री गजराज कोशिश, श्री राजेश भाटी, श्री बाल कृष्ण, श्री नरेश चौहान, श्री बिनेश, श्री योगेश शर्मा, श्री छतर सिंह, श्री जितेंद्र एवं श्री राकेश नरवत  मौजूद रहे। नवल कॉलोनी बल्लभगढ़ से आए श्री आजाद ने पुलिस कमिश्नर साहब को बताया कि उनके यहां पर सफाई के लिए लोगों ने आपस में करीब 100 लोगों की एक टीम बनाई हुई है जोकि एरिया में सफाई अभियान चलाते हैं। इस पर श्री ओपी सिंह ने कहा कि आप लोग जो यह कार्य कर रहे हैं यह बहुत ही सराहनीय है साफ सफाई से हम बहुत सारी बीमारियों से बच्चों को, खुद को अपने आसपास रहने वाले लोगों को बचा सकते हैं उन्होंने कहा कि जब भी आप लोग अगला सफाई अभियान कहीं भी चलाएंगे तो मुझे जरूर बुलाएं। एनआईटी एरिया में रहने वाले श्री नरेश चावला ने कहा कि उनके एरिया में लोग रोड पर वाहन खड़ा करते हैं जिससे जाम की समस्या बनी रहती है। जिस पर पुलिस कमिश्नर ने तुरंत ही एसएचओ एनआइटी को आदेश दिए कि इस पर संज्ञान लिया जाए रोड पर गलत तरीके से गाड़ी खड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
सारन थाना एरिया से आए रामकुमार जी ने बताया कि गाड़ी एवं मोटरसाइकिल में लगे प्रेशर होरन और पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल के खिलाफ कारवाई की जाए उनके एरिया में यह बड़ी समस्या है। ऐसे वाहन बहुत शोर करते हैं और नॉइस पोलूशन फैलाते हैं। जिस पर श्री ओपी सिंह ने थाना सारण एस एच ओ को तुरंत ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ मोटर अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के लिए आदेश जारी किए। श्री राकेश ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि खेड़ी गांव में लोग सरेआम शराब पीते हैं ऐसे लोगों के खिलाफ शिकंजा कसा जाना चाहिए जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसएचओ को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए। गांव पावटा से आए श्री विनेश ने पुलिस आयुक्त साहब को बताया कि उनके एरिया में एसएचओ धौज बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं एरिया में पहले गोकशी के बहुत ज्यादा मामले आते थे लेकिन अब मामले बहुत कम हो गए हैं रात में थाना कि पीसीआर और एसएचओ गाड़ी गस्त पर रहती है जिससे पशु तस्करी के मामलों में कमी आई है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि फरीदाबाद शहर में अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस दिन रात काम कर रही है जिसके चलते हमने कई अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा है। पुलिस कमिश्नर ने विभिन्न एरिया से आए प्रभावशाली लोगों से कहा कि आप सभी अपने अपने एरिया में रह रहे लोगों को कोरोनावायरस से संबंधित जागरूक करें और उनको मास्क पहनने के लिए कहां जाए। लोगों को रनिंग, योगा, मेडिटेशन करने के लिए और स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए जागरूक किया जाए। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है अगर आप स्वस्थ होते हैं तभी आपका पढ़ने में खेलने में कार्य करने मे मन लगेगा अगर आप स्वास्थ्य नहीं हैं तो आप दुनिया के सबसे गरीब इंसान है। अपने घर की और आसपास एरिया की साफ सफाई रखें अपने देश को स्वस्थ और स्वच्छ रखें। हमारे देश से बढ़कर कोई भी देश नहीं है यहां हमको बहुत आजादी हैं। अगर आप देखोगे तो कई देशों में तो लोगों को समय पर मेडिकल सुविधाएं नहीं मिल पाती है जबकि आज के वक्त में हमारे पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। हम कई देशों से बहुत आगे हैं। मिटिंग में मौजूद अन्य लोगो ने भी कई सुझाव दिए जिसपर पुलिस आयुक्त ने तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए है। पुलिस कमिश्नर महोदय ने मिटिंग में मौजूद सभी गण मान्य लोगो का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।
faridabadnews faridabadnews24 Police Commissioner did meeting with influential people
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.