Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकार ने जारी किया ये आदेश, हरियाणा में ये स्कूल बंद होकर बड़े स्कूलों में होंगे मर्ज

सरकार ने जारी किया ये आदेश, हरियाणा में ये स्कूल बंद होकर बड़े स्कूलों में होंगे मर्ज

faridabadnews24By faridabadnews24March 21, 2021No Comments2 Mins Read

हरियाणा के मौलिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उन स्कूलों को दूसरे स्कूलों में मर्ज करने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा सरकार द्वारा लिए गए फैसले के मुताबिक जिन स्कूलों में 25 से कम विद्यार्थी हैं, उन्हें दूसरे में मर्ज कर दिया जाएगा। इन स्कूलों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मौलिक शिक्षा विभाग महानिदेशक ने प्रदेशभर के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को सूचना प्रेषित करने के निर्देश जारी किए हैं। फिलहाल हरियाणा में पहली से 8वीं कक्षा तक के 1057 स्कूल हैं, जो मौलिक शिक्षा विभाग के फैसले की जद में आने वाले हैं। इनमें से 743 प्राइमरी स्कूल हैं, वहीं 314 मिडल स्कूल हैं।

महानिदेशक द्वारा जारी पत्र क्रमांक 2/ 26-2019 GS(1) में प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके जिले में 25 से कम विद्यार्थियों वाले राजकीय प्राथमिक और राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की जानकारी दी जाए, ताकि इन स्कूलों को एक किलोमीटर के दायरे में स्थित दूसरे राजकीय स्कूल में विलय किया जा सके। जानकारी देने के लिए जहां अलग से प्रोफार्मा तैयार न किए जाने बारे कहा गया है, वहीं निर्देश दिए गए है कि इसकी जानकारी निदेशालय द्वारा प्रेषित की गई सूची के रिक्त कॉलम को ही भर दी जानी है। जानकारी देने के लिए न केवल Email भी दी गई है, बल्कि इस कार्य को प्राथमिकता देने बारे भी कहा गया है। निदेशालय के निर्देश के बाद विभिन्न जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पूरी सजगता से काम को पूरा करने में लग गए हैं। चूंकि यह जानकारी तीन दिन के अंदर ही दी जानी थी, इसलिए स्कूलों द्वारा विभागीय निर्देश को ध्यान में रखते उन स्कूलों बारे बताया गया, जहां विद्यार्थियों की संख्या 25 से कम है। हालांकि यह अलग बात है कि सरकार के इस फैसले का विधानसभा से लेकर सड़क तक विरोध हो रहा है

faridabadnews faridabadnews24 Government issued this order these schools in Haryana will be closed and merge in big schools
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.