दिल्ली में शनिवार को साल 2021 के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए। लेकिन इसके बावजूद भी दक्षिण दिल्ली के सरोजिनी नगर जैसे बाजारों में शनिवार को भारी भीड़ देखने को मिली । समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में शनिवार को सरोजनी नगर बाजार की तंग गलियों में सैकड़ों लोगों को खरीदारी करते दिखाई दिए, जिनमें न तो कोरोना को डर दिखा और न ही प्रशासन का। बाजार में भीड़ इतनी थी कि लोग को मजबूरी में एक-दूसरे से चिपक-चिपक कर चला पड़ रहा था, कई लोगों के चेहरे पर न मास्क थे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन का डर था। बता दें राजधानी दिल्ली का यह हाल तब है जब यहां 800 से अधिक कोरोना वायरस मामले सामने आए हैंं।

दिल्ली के इस लोकप्रिय बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग एकदम गायब होती दिखी, दुकानदार और फेरीवाले एक-दूसरे से सटकर सामान बेचते हुए देखे गए। दिल्ली ने शनिवार को 2021 में पहली बार 813 कोविड -19 मामले दर्ज किए, दिल्ली में कोरोना सकारात्मकता दर दो महीने के बाद 1% से अधिक हो गई है। इसके अलावा कोरोना से होने वाली दो मौतों के साथ दिल्ली में मरने वालों की संख्या 10,955 हो गई। कोरोनावायरस बीमारी के सक्रिय मामले एक दिन पहले 3,165 से बढ़कर 3,409 हो गए। दिल्ली के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, सकारात्मकता दो महीने के बाद 1% से अधिक हुई है। 813 नए संक्रमणों ने टैली को 6,47,161 पर धकेल दिया है और अब तक 6.32 लाख रोगी ठीक हो चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 716, गुरुवार को 607, बुधवार को 536 और मंगलवार को 425 मामले सामने आए थे।
