फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] आज राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद सेक्टर-16 में गणेश कुमार जी (इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड साइकिलिंग 18 दिन में 1800 किलोमीटर) का फूल माला और बुक्का देकर स्वागत किया गया। जिसमें गणेश जी आज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने के लिया जा रहे है जिसके तहत वह पूरे भारत देश में 11000 किलोमीटर यात्रा साइकिल से 2 महीने के अंदर पूरी करेंगे। जिसमे आज युवा आगाज़ संगठन के तत्वधान में गणेश जी का पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर गणेश जी ने बताया की उनका 2007 में रोड एक्सीडेंट हो गया था जिसके दौरान उनके सीधे पैर काटना पड गया था। जिसके बाद जिंदगी में अंधकार सा छा गया था। लेकिन मैंने जिंदगी में हार नहीं मानी और सोचा कि क्यू न समाज में विकलांगों के लिया कुछ किया जाये जिसके बाद गणेश जी ने कई विकलांगों को उनके हक़ दिलाने का कार्य किया। इस अवसर पर युवा आगाज़ के संयोजक जसवंत पंवार ने बताया की गणेश जी आज फरीदाबाद और पूरे देश के लिए एक हौसले की मिसाल बन चुके हैं। जिन्होंने अपने जीवन में एक नई उड़ान के साथ साथ दुनिया को साइकिल के माध्यम से पर्यवारण का सन्देश देने का कार्य किया है, हम गणेश के संघर्ष को नमन करते है। इस अवसर पर जसवंत पवार, हिमांशु भट्ट, बलजीत, प्रियांशु, जे.जे.पी. युवा नेता मनमोहन शर्मा आदि उपस्थीत रहे
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
