फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] आज इंडियन हुमन ऑर्गनाइजेशन द्वारा सेक्टर 22-23 हनुमान मंदिर पर डोली चौधरी जी के कमलो द्वारा, श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा सुरेंद्र शर्मा बबली जी, पूर्व डिप्टी मेयर राजेंद्र भामला जी, प्राचीन हनुमान मंदिर के अध्यक्ष गंगेश तिवारी जी आदेश आहूजा जी, किरनजीत कौर जी, रामेश्वर जी, रोहताश चौधरी जी, पंडित श्याम मिश्रा जी, इन सभी ने मिलकर प्याऊ का उद्घाटन किया इनके इस नेक कार्ये से दिन भर गर्मी में चलते अवारा जानवरो को काफी राहत मिलेगी उनको पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा जीवन का एक सत्य यह भी है कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है केवल एक प्याऊ से कितने जानवरो की प्यास मिटेगी तो सोचे अगर सभी मिलकर जगह जगह इसी तरह प्याऊ लगाए तो देश का कोई भी प्राणी चाहे वो इंसान हो या फिर कोई जानवर ही सही ऐसे कोई प्यासा नही रहेगा


