केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अम्बिका शर्मा जी की सहमति से राष्ट्रीय महामंत्री मुकेश कुमार जागा जी ने भारत देश मे जन्मे व ओमान देश निवासी डॉ राजबीर श्योरान जी (अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी) को संगठन में अन्तर्राष्ट्रीय प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। डॉ राजबीर श्योरान जी की भारत देश के प्रति देशभक्ति व भारत देश मे समाज हित मे किये गए कार्यों से प्रभावित होकर संगठन की अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी ने उन्हें इस जिम्मेदारी में बांधा है। डॉ राजबीर श्योरान जी ने भारत देश के चरखी दादरी जिले के 65 गांवों को गोद लिया है और उनके परिवारों का पूरा राशन का खर्चा उठा रहे है। डॉ राजबीर श्योरान जी अपने समाज हित के कार्यों की वजह से कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुके हैं।
केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी व समस्त पदाधिकारियों ने डॉ राजबीर श्योरान जी को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। डॉ राजबीर श्योरान जी ने सबका धन्यवाद दिया व भरोसा दिलाया है कि वे केसरिया भारत का परचम भारत ही नही पूरे विश्व में लहरायेंगे।
