Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण के लिए कसी कमर, भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के तहत : गोपाल शर्मा

विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण के लिए कसी कमर, भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के तहत : गोपाल शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24March 26, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद  : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] आज जिला भाजपा कार्यालय सेक्टर-11 फरीदाबाद पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में ज़िला पदाधिकारियों और कोरोना वैक्सीनेशन ज़िला संयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य तौर पर वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे। ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल व बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं के माध्यम से राष्ट्रीय संगठन के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के तहत व्यापक रूप से लोगों को वैक्सीन लगवाने और घर घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करने का जो कार्य किया जा रहा है उसको और अधिक गति देनी है।

 ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार 1 अप्रैल 2021 से 45 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए भी टीकाकरण सामान्य तौर पर खोल दिया जाएगा। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को अब तक के सबसे बड़े टीकाकरण को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए कार्यकर्त्ताओं द्वारा अपने अपने क्षेत्र में डिस्पेंसरी, हॉस्पिटल या अन्य स्थानों पर प्रसाशन के सहयोग से कैम्प लगाने का जो कार्य किया जा रहा है उसमे पूरी तरह सहयोग करना है और यह सुनिश्चहित करना है कि हर व्यक्ति को टीकाकरण हो ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके। ज़िला अध्यक्ष ने बताया कि मंडल स्तर पर पहले ही संयोजक नियुक्त किए जा चुके हैं जिसके मार्गदर्शन में फ़रीदाबाद में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जगह जगह कैम्प लगाए जा रहे हैं। वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि इस कार्य में हमारे जन प्रतिनिधि व चुने हुए प्रतिनिधि और प्रसाशनिक अधिकारीयों के साथ मिलकर अपना यथासम्भव सहयोग कर रहे है।

उनके माध्यमों से भी जगह जगह कैम्प लगवाने का कार्य और लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। जिला महामंत्री मूल चन्द मित्तल ने कहा कि हम सब अपने अपने सामर्थ्य के अनुसार समाज की सेवा करते हैं और आज कोरोना काल में टीकाकरण के काम में सहयोग कर समाज की बहुत बड़ी सेवा कर सकते हैं। ज़िला आई टी व सोशल मीडिया संयोजक अमित मिश्रा और ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता ने बताया कि आई टी व सोशल मीडिया टीम एवं मीडिया टीम द्वारा मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यमों से लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मंडलों में वैक्सिनेशन कैम्प की निगरानी रखने और बेहतर मैनेजमेंट के लिए फरीदाबाद की सभी छह विधानसभाओं में विधानसभा अनुसार संयोजक नियुक्त किए गए। पृथला में बिजेंद्र नेहरा, लख्मीचंद भरद्वाज, एन.आई.टी में संजीव भाटी, मनोज बालियान, बडखल में हरेन्द्र भडाना, मदन पुजारा, बल्लभगढ़ में मुकेश अग्रवाल, मुकेश शर्मा, फरीदाबाद में पंकज रामपाल, पुनीता झा, और तिगांव में अनिल नागर व रविन्द्र त्यागी को जिम्मेदारी दी गई है।

कोविड-19 टीकाकरण के ज़िला संयोजक आर एन सिंह ने बताया की इस व्यापक टीकाकरण अभियान के माध्यम से शहर के एक लाख 34 हज़ार से अधिक लोगों को टीकाकरण हो चुका है। इस बैठक में ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी, ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल, कोविड-19 टीकाकरण अभियान जिला संयोजक आर एन सिंह,सह संयोजक राजकुमार वोहरा, ज़िला उपाध्यक्ष अनिल नागर, संजीव भाटी, पंकज रामपाल, मान सिंह, लखमी चंद भारद्वाज, बिजेंद्र नेहरा, ज़िला सचिव सुनीता बघेल, पुनीता झा,भारती भाकुनी मुकेश अग्रवाल, रविंद्र त्यागी ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजन मुथरेज़ा आई टी व सोशल मीडिया ज़िला संयोजक अमित मिश्रा ज़िला कार्यालय सचिव सचिन कुमार सभी भाजपा मोर्चों के ज़िला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, भगवान सिंह, लाजर रणजीत सेन, युवा मोर्चा के ज़िला महामंत्री सचिन ठाकुर मोर्चों के मिडिया प्रभारी और सोशल मिडिया संयोजक व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BJP workers in the world's biggest vaccination faridabadnews faridabadnews24 under the 'Seva Hi Sangathan' program: Gopal Sharma
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.