आम आदमी के लिए मार्च का महीना थोड़ा राहत भरा रहा है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार दो दिनों तक कटौती हुई हैं। बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की गई है। आज डीजल 20 और पेट्रोल 21 पैसे सस्ता हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.78 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.10 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.19 रुपये व डीजल की कीमत 88.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।
इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल का दाम 90.98 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 83.98 रुपये पहुंच गया है। चेन्नई में पेट्रोल 92.11 रुपये जबकि डीजल की कीमत 86.10 रुपये प्रति लीटर है।
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 81.10 90.78
कोलकाता 83.98 90.98
मुंबई 88.20 97.19
चेन्नई 86.10 92.77
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
