कानपुर में डीएमएसआरडीई की महिला जेई ने हॉस्टल की पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस को महिला के बैग से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने पति की प्रताड़ना से परेशान हो खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पति को हिरासत ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक 30 साल की रजनी त्रिपाठी डीएमएसआरडीई के मेंटीनेंस विभाग में जेई थी। रजनी का मई 2019 में विवाह बर्रा के गुजैनी निवासी शिवम पांडेय से हुआ था। शिवम एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे, जिस पर रजनी वापस मायके आकर रहने लगी थी।पिछले साल लॉकडाउन के दौरान शिवम भी रजनी के घर पर आकर रहने लगा था। बीती 26 फरवरी को रजनी को बेटी हुई। इसके बाद शिवम रजनी से झगड़कर अपने घर चला गया था। आरोप है कि शिवम रजनी को फोन कर बेटी होने पर प्रताड़ित करता था। वह रजनी की तनख्वाह ले लेता और परिजनों से रुपए लाने का दबाव बनाता था।
