प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से बांग्लादेश (Pm Modi in Bangladesh) के दो दिनों के दौरे पर हैं. मोदी का स्पेशल विमान ढाका के हजरत शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह करीब 10:15 बजे पहुंचा. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोदी की अगवानी की. मोदी को एयरपोर्ट पर ही राष्ट्रीय गान बजाकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. यहां प्रधानमंत्री मोदी बांग्लादेश की आजादी के 50वीं वर्षगांठ के जश्न में शामिल होंगे. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी अपने साथ बांग्लादेश के लिए कोरोना वैक्सीन की 12 लाख डोज भी लेकर गए हैं. इस दौरा पर भारत-चीन के बीच कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी और कुछ ऐलान भी किए जा सकते हैं.
दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के चलते पीएम मोदी 497 दिनों के बाद किसी विदेश दौरे पर जा रहे हैं. इससे पहले वे नवंबर 2019 में ब्राज़ील के दौरे पर गए थे. पिछले एक साल से पीएम दुनिया के अहम कार्यक्रमों में वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए ही हिस्सा ले रहे हैं. बांग्लादेश ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान नई दिल्ली और ढाका के बीच कम से कम पांच सहमति पत्रों (AMU) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है.
