Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को मिल रहा बेहतर मंच, मनोहर सरकार की बेहतर खेल नीति से : नयनपाल रावत

प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को मिल रहा बेहतर मंच, मनोहर सरकार की बेहतर खेल नीति से : नयनपाल रावत

faridabadnews24By faridabadnews24March 27, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद  : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] ‘इरादे अगर बुलंद हो, तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है’। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है गांव अटाली के रहने वाले हरेंद्र सिंह कालीरमन ने। अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर हरेंद्र का चयन दिव्यांग प्रीमियर लीग (डीपीएल)2  के लिए किया गया है। हरेंद्र की इस उपलब्धि से न केवल पूरे गांव बल्कि फरीदाबाद जिला का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। हरेंद्र सिंह कालीरमन की इस उपलब्धि पर हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत ने आज सेक्टर-15ए स्थित अपने निवास पर उसका फूलों का बुक्के भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि आदर्श गांव अटाली के युवा हरेंद्र ने अपनी दिव्यांगता को मात देते हुए दिव्यांग प्रीमियर लीग में अपना स्थान बनाया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि यह युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बल पर न केवल अपने गांव बल्कि पूरे पृथला क्षेत्र का नाम रोशन करेगा। श्री रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है प्रतिभाओं को तराशने की और हरियाणा सरकार की बेहतर खेल नीति का ही परिणाम है कि आज होनहार खिलाडिय़ों को आगे बढऩे का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में हरियाणा ऐसा राज्य है, जो खेलों में हमेशा अव्वल रहता है और प्रदेश की मनोहर सरकार द्वारा विभिन्न खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया जाता है और नए खिलाडिय़ों को भी आगे आने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाए जा रहे है, जिसके चलते प्रदेश के खिलाड़ी देश विदेश में अपनी  प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है।उन्होंने कहा कि सरकार अब न केवल शहरों में बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न खेलों से जुड़े स्टेडियम बनवा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को अवसर मिलते है और वह अपनी काबिलियत का लोहा मनवाकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने हरेंद्र व उसके परिवार अपनी व हरियाणा सरकार की तरफ से बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह इस क्रिकेट लीग में बेहतर प्रदर्शन करके पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेगा। इस अवसर पर ओमप्रकाश भाटी, निखिल बीसला, अनिल कुमार, निशांत हुड्डा, प्रवीन चौधरी, गजेंद्र रावत, बुद्धपाल रावल, नरेश पंवार, जोगिन्द्र , ललित, संजू, मंगल सिंह, दीपक कुमार, हरीश, राजीव, राकेश, मुनिंद्र, सोनू, सुमित आदि ने भी हरेंद्र को बधाई दी। गौरतलब है कि अखिल भारतीय क्रिकेट संघ के तत्वाधान में दिव्यांग प्रीमियर लीग 2 आगामी 15 से 18 अप्रैल 2021 को हरियाणा प्रदेश के सोनीपत और चंडीगढ में आयोजित की जाएगी।

better game policy of Manohar government: Nayanpal Rawat faridabadnews faridabadnews24 Talented players are getting better platform
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.