Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्वास्थ्य विभाग और RWA के सहयोग से वैक्सिनेशन कैम्प किए आयोजित, भाजपा कार्यकर्ताओं ने

स्वास्थ्य विभाग और RWA के सहयोग से वैक्सिनेशन कैम्प किए आयोजित, भाजपा कार्यकर्ताओं ने

faridabadnews24By faridabadnews24March 27, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग और RWA के सहयोग से शहर में कई जगह वैक्सिनेशन कैम्प आयोजित किए। कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों ने कैम्प के दौरान लोगों को सुविधा मुहैया कराई और लोगों को वैक्सिनेशन के लिए जागरूक किया। कोविड -19 वैक्सिनेशन के ज़िला सह संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता राज कुमार वोहरा ने एन आई टी विधानसभा के डबुआ में कैम्प आयोजित किया। उन्होंने कैम्प में 86 वर्षीय बुजुर्ग प्रेम स्वरूप खत्री जी को टीका लगवाने के लिए घर से लाकर वैक्सीन लगवाने में सहयोग किया। इस कैम्प में उनके साथ कवींद्र चौधरी, सुदर्शन, कन्हैया आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

भाजपा ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल और ज़िला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, जिला सचिव पुनीता झा ने सेक्टर 17 में आर.डब्लू.ए के साथ मिलकर कैम्प आयोजित करके अपनी सेवाये देकर 300 से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाई। ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल ने सेक्टर 17 कैम्प में कहा  कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की ओर ऐतिहासिक कदम रखते हुए कोरोना की वैक्सीन भारत में ही बनाई गई है और विदेशों तक हमारे देश द्वारा इस वैक्सीन को पहुंचाया जा रहा है। देश के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई वैक्सीन सुरक्षित है और सबसे ज़्यादा असरदार है। कोरोना वैश्विक महामारी के कारण जो संकट पूरे विश्व पर आया है उससे बचने के लिए सरकार द्वारा समय समय पर जारी किए जा रहे दिशा निर्देशों का पालन करें, जब तक टीकाकरण ना हो, मास्क ज़रूर पहने। कोविड 19 का टीका लगवाने से देश और देशवासी इससे सुरक्षित रहेंगे। इसलिए बारी आने पर अपनी वैक्सीन ज़रूर लगवाएँ। ज़िला सचिव हरेन्द्र भड़ाना ने ईरोज़ गार्डन चार्मवुड गार्डन फ़रीदाबाद में कैम्प लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाने में सहयोग किया। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नम्बर 23 की पार्षद गीता ओमप्रकाश रेक्षवाल द्वारा सेहतपुर में रोज़ाना कैम्प लगाकर वैक्सीन लगाई जा रही हैं। वार्ड 22 में भाजपा पार्षद जितेंद्र यादव और ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता के सहयोग से कैम्प लगाए जा रहे हैं। अभी तक वार्ड 22 में छह कैम्प में लगभग 1500 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं जिसमें महिला मोर्चा की सदस्यों राजबाला सरधाना, प्रतिभा तिवारी, प्रियंका गुप्ता, अनिता अग्रवाल, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष हरीश बैसला व अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। जवाहर कॉलोनी मंडल अध्यक्ष दिगपाल सिंह रावत, नंगला मंडल महामंत्री रोशन रावत, सचिव नन्द किशोर जुयाल और मंडल के कार्यकर्ताओं ने कुमाऊँ भ्रातृ मण्डल के साथ मिलकर पर्वतीया कॉलोनी फ़रीदाबाद में कोरोना वैक्सीन शिविर का आयोजन किया। जिसमें लगभग 600 लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। डबुआ कॉलोनी डिस्पेंसरी में कोविड-19 के टीकाकरण के दौरान डबुआ मंडल भाजपा के कार्यकर्ता अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर डबुआ मंडल के मंडल अध्यक्ष संजीव सोम, डबुआ मंडल कोरोना टीकाकरण अभियान के प्रमुख सुदर्शन कुमार, दिनेश राघव, रोशन लाल सोनी, दीपक यादव व समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं द्वारा फरीदाबाद के सभी 20 मंडलों में कैम्प लगाकर लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगवाई जा रही है।

BJP workers faridabadnews faridabadnews24 Vaccination camps organized in collaboration with Health Department and RWA
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.