बढ़ते वजन को कंट्रोल करना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए लगन और संयम की जरूरत होती है। हालांकि, यह मुश्किल टास्क कैलोरीज कम लेने पर आसान हो जाता है। इसके लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं, बार-बार खाने की आदत पर भी लगाम लगाने की जरूरत है। इसके लिए डाइट में फाइबर युक्त चीजें को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा, आप बढ़ते वजन से परेशान है और वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इन चीजों के सेवन से बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं-
बादाम
एक मुठ्ठी बादाम दोपहर में बार-बार खाने की आदत से छुटकारा दिलाता है। इसमें विटामिन-सी, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इससे बार-बार खाने की आदत से निजात मिलता है। इसके लिए जब भी भूख लगे, तो बादाम का जरूर सेवन करें।
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो डार्क चॉकलेट का सहारा ले सकते हैं। इससे कैलोरीज गेन का खतरा कम रहता है। इसमें 70 प्रतिशत कोको होता है, जो भूख को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। डार्क चॉकलेट से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। हालांकि, एक बार में दो बाईट (दो पीस) से ज्यादा न खाएं।
