फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] आदर्श एजुकेशन सोसायटी द्वारा होली मिलन समारोह साधारण तरीके से मनाया गया। सीपीएम स्कूल आदर्श नगर बल्लभगढ़ में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल बबीता चौहान जी ने मुख्य अतिथि वीर भारत ट्रस्ट की प्रेसिडेंट संगीता नेगी का स्वागत बच्चों द्वारा बनाया गया गुलाल की मटकी देकर किया गया। बच्चों ने होली क्यों मनाई जाती है उसके बारे में प्रचलित भक्त प्रहलाद की कहानी सुनाई। बबीता चौहान जी ने बच्चों को होली पर विशेष रुप से सावधान रहने को कहा। मुख्य अतिथि संगीता नेगी ने बच्चों को बताया कोरोना महामारी फिर से अपना रूप ले रही है। हमें बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क, हैंड वाश और सैनिटाइजर प्रॉपर रूप से इस्तेमाल करने, होली का त्यौहार अपने परिवार के बीच में ही मनाएं व पानी से होली ना खेले ,बच्चों को स्वच्छता के बारे में भी विशेष रुप से बताया। सभी को अपने घर का कूड़ा इकोग्रीन में ही डालने को कहा और दूसरों को कहीं भी कूड़ा फेंकते देखते हुए मना करने को कहा। अपने से बड़ों को भी स्वच्छता के बारे में समझाने के लिए कहा। होली पर केमिकल वाले रंग ना लगाने के लिए भी बच्चों को बताया अंत में सभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

