फरीदाबाद : उड़ान सेवा की चेयरपर्सन उषा रानी ने सेक्टर-3 की स्लम बस्ती में जाकर होली के इस पर्व पर बिस्कुट व गुलाल बांटकर इस त्योहार का आनंद अपनी टीम शीतल अरोड़ा(कोषाध्यक्ष),नीलम गुप्ता(जिला अध्यक्ष),मीनाक्षी भारद्वाज(जिला महासचिव),रिद्धी,महक,यज्ञा,प्रियंकाऔर कृष्णा के साथ उठाया। बच्चो के चेहरे पे काफी उल्लास व प्रसन्नता देखने को मिली। उषा रानी जी का कहना है कि हमें निरंतर कुछ न कुछ बाँटते रहना चाहिए हमें स्लम एरिया के बच्चो के साथ भी त्योहार मनाना चाहिए ताकि जो लोग खरीद नही सकते वह लोग भी त्योहार का भरपूर आनंद उठा सके और त्योहार मना सके।साथ ही साथ उनका कहना है कि होली रंगों का त्योहार है और ऐसे कार्य करके हम दूसरों की जिंदगी में भी रंग भर सकते हैं।

